दलाई लामा से मिले सनी देओल, कहा- दिल भर गया सुकून से
मुंबई : बॉलीवुड एक्टर सनी देओल इन दिनों अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर 2' को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच सनी ने आज सोशल मीडिया हैंडल पर दलाई लामा के साथ एक शानदार तस्वीर शेयर की है। इस खास तस्वीर के साथ सनी ने एक भावुक नोट भी लिखा है।
सनी देओल का इमोशनल पोस्ट
सनी देओल ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी और दलाई लामा की एक खास तस्वीर शेयर की है। इस शानदार तस्वीर के साथ सनी ने कैप्शन में बेहद ही भावुक नोट लिखा, 'बहुत सम्मान और कृतज्ञता का पल। लद्दाख की शांत वादियों में परम पावन दलाई लामा से मुलाकात हुई। उनकी मौजूदगी, ज्ञान और आशीर्वाद ने मेरे मन को शांति दी। यह पल सचमुच अविस्मरणीय है।'
फैंस के कमेंट्स
सनी की इस खास पोस्ट के बाद फैंस ने भी जमकर कमेंट कर अपना प्यार बरसाया है। एक फैन ने लिखा, 'मेरा असली हीरो', एक फैन ने लिखा, 'सनी पाजी जय श्री राम', एक फैन ने लिखा, 'वाह...शानदार...आपसे बहुत प्यार करता हूं', एक फैन ने लिखा, 'ये वो हाथ हैं, जिन्होंने पाकिस्तान का हैंडपंप उठाया था, इन हाथों को सलाम पालजी, लव यू', एक फैन ने लिखा, 'गुरु से बड़ा ना कोई होए', एक फैन ने सनी की फिल्म गदर का डायलॉग लिखा, 'हिंदुस्तान जिंदाबाद था, जिंदाबाद है और जिंदाबाद रहेगा।'
सनी का वर्कफ्रंट
सनी देओल आखिरी बार फिल्म 'जाट' में नजर आए थे। अब सनी जल्द ही 'बॉर्डर 2' में नजर आएंगे। यह फिल्म 23 जनवरी, 2026 को रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में सनी देओल के अलावा दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, और वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। यह भारतीय सशस्त्र बलों की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है।

उद्धव ठाकरे के 'मास्टरस्ट्रोक' पर कांग्रेस का पलटवार: MLC की एक सीट के लिए आमने-सामने होंगे गठबंधन के साथी?
आम आदमी पार्टी में 'खास' बनाम 'आम' की जंग? नवीन जयहिंद बोले— राघव की भव्य शादी से नाराज हैं कार्यकर्ता
विपक्ष को लगा बड़ा झटका: कद्दावर नेता बच्चू कडू अब शिंदे के सिपाही, शिवसेना में आधिकारिक तौर पर हुए शामिल
Defence Research and Development Organisation ने विकास कार्य लगभग पूरा किया
हेल्पलाइन से लेकर डेयरी तक—किसानों के लिए सरकार का बड़ा प्लान
सिस्टम को खुली छूट! सम्राट चौधरी बोले—अपराधियों को पाताल से ढूंढो और उनकी तस्वीरों को पहना दो माला
ऑयल एंड गैस स्टॉक्स भी फिसले, बाजार पर असर
पंखे और कूलिंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं