ऑपरेशन सिंदूर पर बड़ा बयान, CDS बोले– हर हाल में बनी रहनी चाहिए युद्ध तैयारी
नई दिल्ली, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने शुक्रवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है और देश की सैन्य तैयारी 24 घंटे और पूरे वर्ष यानी 365 दिन बहुत उच्च स्तर पर बनी रहनी चाहिए। राजधानी दिल्ली के सुब्रतो पार्क में आयोजित एक रक्षा संगोष्ठी में अपने संबोधन में उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में सेना को सूचना योद्धाओं, प्रौद्योगिकी योद्धाओं और विद्वान योद्धाओं की भी जरूरत होगी। सीडीएस ने कहा कि और युद्ध के इस बदलते परिदृश्य में भविष्य के सैनिक को सूचना, तकनीक और विद्वान योद्धाओं तीनों का मिश्रण होना आवश्यक होगा। सीडीएस ने कहा कि युद्ध में कोई उपविजेता नहीं होता है और किसी भी सेना को लगातार सतर्क रहना चाहिए और उच्च स्तर की तैयारी बनाए रखनी चाहिए।
जनरल चौहान ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर इसका एक उदाहरण है, जो अभी भी जारी है। हमारी तैयारी का स्तर बहुत ऊंचा होना चाहिए, चौबीसों घंटे, पूरे साल। भारत ने सात मई की सुबह ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था और पाकिस्तान तथा पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में कई आतंकी ढांचों को ध्वस्त कर दिया। पाकिस्तान ने भी भारत के खिलाफ हमले किए और उसके बाद भारत द्वारा किए गए सभी जवाबी हमले भी ऑपरेशन सिंदूर के तहत ही किए गए। 10 मई की शाम को एक समझौते पर पहुंचने के बाद दोनों परमाणु संपन्न पड़ोसियों के बीच सैन्य संघर्ष रुक गया। सीडीएस ने ‘शास्त्र’ (युद्ध) और ‘शास्त्र’ (ज्ञान प्रणाली) दोनों के बारे में सीखने के महत्त्व पर भी जोर दिया।

सिर्फ आस्था नहीं, पूर्ण विज्ञान है तुलसी पूजन; घर में लाएं सकारात्मक ऊर्जा और शुद्ध वायु
धन संकट से लेकर मानसिक तनाव तक—हर बाधा को दूर करने में सक्षम हैं ये 5 शक्तिशाली यंत्र
हस्तरेखा विज्ञान: जीवन रेखा, हृदय रेखा और हथेली की बनावट से जानें अपनी छिपी हुई खूबियां
विज्ञान की नज़र में मेहमान को पानी देना क्यों है अनिवार्य? तनाव और ऊर्जा से जुड़ा है इसका नाता
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव