शिवलिंग निकला और वहीं दिखे दो सांप, गांव में माहौल भक्तिमय हुआ
बदायूं : बदायूं के दातागंज क्षेत्र के गांव सराय में खोदाई के दौरान मिले शिवलिंग के पास अब सांपों का जोड़ा देखे जाने दावा किया गया है। बृहस्पतिवार को कई भक्त शिवलिंग के दर्शन करने यहां पहुंचे। उन्होंने दो सांपों को शिवलिंग के पास देखा। इस पर वह लोग पीछे हट गए। लोगों ने दावा किया है कि दोनों सांप नाग-नागिन थे। कुछ देर परिसर में रहने के बाद नाग-नागिन वहां से चले गए। यह वाक्या इलाके में कौतूहल का विषय बना रहा।
बीते सोमवार को तालाब की खोदाई के समय गांव सराय में उस समय शिवलिंग निकला, जिस समय वाटर वुमेन शिप्रा पाठक की पंचतत्व पौधशाला का शिलांयास किया गया। दावा किया जा रहा है कि खोदाई के दौरान मिला शिवलिंग कई हजार वर्ष पुराना है, जिसमें पांच मुख बने हुए हैं। शिवलिंग को पौधशाला परिसर में स्थापित कराया गया है। लोग यहां दर्शन करने पहुंच रहे हैं। पंचतत्व पौधशाला में काम करने वाले राजमिस्त्री रवि ने बताया कि बृहस्पतिवार को जब लोग शिवलिंग के दर्शन कर रहे थे, तभी दो सांप वहां पहुंच गए। सांपों को देख लोग डर कर पीछे हट गए। बताया गया कि दोनों सांप कुछ देर तक शिवलिंग के पास रहे, फिर वहां से चले गए। यह दृश्य देखकर लोग हैरान रह गए। बता दें कि शिप्रा पाठक ने यहां एक भव्य मंदिर बनाने की भी घोषणा की है।

सुरक्षा बनाम सेवा, हरभजन सिंह ने नेताओं पर उठाए सवाल
विधानसभा कार्यवाही ठप, मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोपों से बढ़ा विवाद
बंगाल में चुनावी हलचल तेज, सौगत रॉय ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए
महंगाई पर राजनीति तेज, राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला
जबलपुर में हाई अलर्ट, सीएम दौरे को लेकर प्रशासन तैयार
अभ्यर्थियों को राहत या परेशानी? मेन्स परीक्षा की तारीख आगे बढ़ी
IPL 2026: पहले धमाका, फिर सन्नाटा—इस बल्लेबाज का गिरा ग्राफ
आग और धमाके से दहला प्लांट, लाखों की संपत्ति जलकर खाक
सिलेंडर के बढ़ते दाम से मचा हाहाकार, जनता परेशान
गर्मी में आंखों में जलन क्यों बढ़ती है? जानें कारण और बचाव