यूपी में मानसून का यू-टर्न, कल से भारी बारिश के आसार
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मानसून के दोबारा रफ्तार पकड़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार से प्रदेश के पूर्वांचल और दक्षिणी-पूर्वी यूपी में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। इसके साथ ही उमस भरी गर्मी से फौरी तौर पर राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का यह दाैर अगले तीन-चार दिनों तक जारी रह कर धीरे-धीरे पश्चिमी यूपी की तरफ बढ़ेगा। इस बीच तराई इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
बुधवार को मेरठ में सर्वाधिक 108 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं दिल्ली से सटे जिलों और एनसीआर में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि प्रशांत महासागर में बना एक चक्रवात कमजोर हो कर बंगाल की खाड़ी में पहुंचा है। यह चक्रवाती परिसंचरण शुक्रवार तक कम दबाव के क्षेत्र में बदल जाएगा। इसके असर से प्रदेश के पूर्वांचल और दक्षिणी हिस्से में अच्छी बारिश के आसार हैं।
लखनऊ में शुक्रवार से मेहरबान हो सकते हैं बादल
राजधानी में कई दिनों से बादल रूठे हुए हैं। बुधवार को कुछ बादल नजर आए, लेकिन तेज धूप से राहत नहीं दे सके। पूरे दिन गर्मी और उमस का जोर बना रहा। माैसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को बादल मेहरबान हो सकते हैं।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में हवा के कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके प्रभाव से शुक्रवार को लखनऊ में बारिश की परिस्थितियां बन सकती हैं। इससे तापमान में भी कमी आएगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री बढ़त के साथ 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक रहा।
वहीं, रात का न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री की बढ़त के साथ 28.9 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक था।

ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
एयर फेयर में मनमानी पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख, सरकार से जवाब तलब
रक्षा मंत्री से सवाल पूछते हुए ट्रंप को घेरा, अमेरिकी संसद में हंगामा
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
राजनाथ सिंह की इतालवी समकक्ष से मुलाकात, सैन्य सहयोग पर बनी रणनीति
बंगाल में सत्ता परिवर्तन का दावा, शुभेंदु बोले— 4 मई तक तस्वीर साफ
Iran को लेकर बयान से बढ़ा तनाव, पश्चिम एशिया में शांति प्रयास प्रभावित