लाल निशान पर क्लोज हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज
व्यापार : गुरुवार को भारतीय बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। आईटी शेयरों में बिकवाली और अमेरिका-भारत व्यापार वार्ता के परिणाम से पहले बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई।
30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 375.24 अंक या 0.45 प्रतिशत गिरकर 82,259.24 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 415.21 अंक या 0.50 प्रतिशत गिरकर 82,219.27 अंक पर बंद हुआ। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 100.60 अंक या 0.40 प्रतिशत गिरकर 25,111.45 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स की कंपनियों का हाल?
सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा के शेयर में करीब 3 फीसदी की गिरावट आई है। इंफोसिस, एचसीएल टेक, इटरनल, लार्सन एंड टुब्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एक्सिस बैंक भी पिछड़ने वालों में शामिल रहे। हालांकि, टाटा स्टील, ट्रेंट, टाइटन और टाटा मोटर्स लाभ में रहे।
जून तिमाही के नतीजे निवेशकों को खुश करने में नाकाम रहे। आईटी सेवा कंपनी टेक महिंद्रा ने 30 जून, 2025 को समाप्त तिमाही में अपने समेकित शुद्ध लाभ में साल-दर-साल लगभग 34 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है।
निवेशक हैं सतर्क
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि पहली तिमाही के कमजोर नतीजों, खासकर टेक्नोलॉजी और बैंकिंग सेक्टर के नतीजों के बीच निवेशकों के सतर्कता बरतने से भारतीय शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। लार्ज-कैप शेयरों के ऊंचे मूल्यांकन और अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता के चलते एफआईआई की निकासी के कारण बाजार प्रतिभागी अलग-थलग रहे। हालांकि, कोई भी सकारात्मक घटनाक्रम बाजार की धारणा को मजबूत कर सकता है।
यूरोपीय बाजारों में हुई बढ़त
एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक और शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक सकारात्मक दायरे में बंद हुए, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुआ। यूरोपीय बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।
ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 68.49 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत गिरकर 68.49 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,858.15 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। बुधवार को सेंसेक्स 63.57 अंक या 0.08 प्रतिशत बढ़कर 82,634.48 पर बंद हुआ। निफ्टी 16.25 अंक या 0.06 प्रतिशत बढ़कर 25,212.05 पर बंद हुआ।

इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार है शकरकंद, जानें कैसे
दिल्ली-NCR में अचानक बारिश और ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत
ममता बनर्जी की पार्टी पर गंभीर आरोप, सियासत में गरमाहट
राजस्थान रॉयल्स बिक्री विवाद में नए आरोप, प्रक्रिया पर उठे सवाल
SP नेता पर आरोप, 50 करोड़ की संपत्ति नाम करने का दावा
व्यापारिक टकराव तेज! United States ने Beijing को दी चेतावनी
बंगाल में तनाव के बीच भाजपा का सख्त रुख सामने आया
मुख्यमंत्री के 'सुशासन' संकल्प से आ रहा बदलाव
गलत ओवरटेक ने ली 5 जानें, एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा
हेल्थ एक्सपर्ट्स की चेतावनी, ओवरवेट महिलाओं में फाइब्रॉइड का ज्यादा खतरा