धोखाधड़ी में बंगलूरू बैंक फंसा, प्रमोटरों पर ईडी का एक्शन, 100 करोड़ रुपये की हेराफेरी का मामला
व्यापार : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को एक स्थानीय बैंक के प्रमोटरों की ओर से 15,000 से अधिक जमाकर्ताओं के साथ 100 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत बंगलूरू और उसके आसपास कई जगहों पर छापे मारे।
कहां-कहां छापेमारी?
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, जांच सुश्रुति सौहार्द बैंक, श्रुति सौहार्द बैंक, श्री लक्ष्मी सौहार्द बैंक और उनके प्रमोटरों से संबंधित है। इसमें एन. श्रीनिवास मूर्ति और उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं। एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत शहर और उसके आसपास कम से कम 15 जगहों पर छापेमारी की।
क्या है आरोप?
प्रमोटरों पर लगे आरोप 15,000 से ज्यादा जमाकर्ताओं को ज्यादा ब्याज पर जमा करने का लालच देकर उनसे 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी करने से जुड़े हैं।
कैसे अपराध को दिया अंजाम?
सूत्रों के मुताबिक, पैसों को सहयोगियों को दिए गए असुरक्षित ऋणों के जरिए हस्तांतरित किया गया। ज्यादातर ऋण गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) बन गए। इस धन का शोधन करके संपत्तियां खरीदने में इस्तेमाल किया गया।
20 से ज्यादा संपत्तियों का पता लगाया
उन्होंने बताया कि संघीय जांच एजेंसी ने प्रमोटरों से जुड़ी 20 से ज्यादा संपत्तियों का पता लगाया है। भविष्य में इन्हें धन शोधन विरोधी कानून के तहत जब्त किया जा सकता है।

हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का शांति प्रस्ताव—क्या बदलेंगे हालात या बढ़ेगा तनाव?
इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार है शकरकंद, जानें कैसे
दिल्ली-NCR में अचानक बारिश और ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत
ममता बनर्जी की पार्टी पर गंभीर आरोप, सियासत में गरमाहट
राजस्थान रॉयल्स बिक्री विवाद में नए आरोप, प्रक्रिया पर उठे सवाल
SP नेता पर आरोप, 50 करोड़ की संपत्ति नाम करने का दावा
व्यापारिक टकराव तेज! United States ने Beijing को दी चेतावनी
बंगाल में तनाव के बीच भाजपा का सख्त रुख सामने आया