उतार-चढ़ाव भरे सत्र में लाल निशान पर बाजार, निवेशक रहे सतर्क
व्यापार : अमेरिकी मुद्रास्फीति में तेजी के बीच वैश्विक शेयर बाजारों में नरम रुख देखा जा रहा है। बुधवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के सूचकांक- सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। विशेषज्ञों के मुताबिक अमेरिकी टैरिफ नीति को लेकर अनिश्चितता के माहौल में निवेशक एहतियात बरत रहे हैं। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 103.16 अंक गिरकर 82,467.75 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 56.75 अंक गिरकर 25,139.05 अंक पर आ गया। सेंसेक्स की जिन कंपनियों में सर्वाधिक गिरावट दिखी उनमें- महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, इटरनल, बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व प्रमुख हैं। ट्रेंट, टेक महिंद्रा, अदानी पोर्ट्स और एचडीएफसी बैंकों के शेयरों में बढ़त देखी गई।
जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने बताया कि पिछले दो महीनों से बाजार एक सीमित दायरे में ही उतार-चढ़ाव कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से निफ्टी 25,500 के पार जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ट्रेड डील निवेशकों के बीच सकारात्मक संकेत और ट्रिगर का काम कर सकता है। उन्होंने कहा कि मजबूत आय समर्थन और आय वृद्धि की संभावना के कोई संकेत नहीं हैं।
एक्सचेंज ने जो आंकड़े साझा किए इसके अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 120.47 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। आर्थिक मामलों के जानकार और मेहता इक्विटीज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (अनुसंधान) प्रशांत तापसे ने बताया कि निफ्टी में निवेशक सतर्क रहेंगे। व्यापारी अमेरिकी मुद्रास्फीति के स्थिर आंकड़ों और जारी टैरिफ खतरों को समझ रहे हैं। बुधवार को वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.20 प्रतिशत बढ़कर 68.85 डॉलर प्रति बैरल हो गया। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 317.45 अंक या 0.39 प्रतिशत चढ़कर 82,570.91 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 113.50 अंक या 0.45 प्रतिशत बढ़कर 25,195.80 पर बंद हुआ था।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार