30 साल की कब्ज खत्म! रामदेव के बताए 3 घरेलू उपाय ने किया चमत्कार
कब्ज के इलाज के लिए आयुर्वेदिक उपाय
कब्ज एक आम पाचन समस्या है जिसमें व्यक्ति को मल त्यागने में कठिनाई होती है। इसमें मल सख्त, सूखा और कम मात्रा में आता है और कई बार पेट पूरी तरह साफ नहीं होता है। कब्ज से आजकल बहुत से लोग परेशान हैं। कई बार यह समस्या इतनी बढ़ जाती है कि यह बवासीर, भगंदर, फिशर और यहां तक कि पेट के कैंसर का कारण बन सकती है। कब्ज का इलाज नहीं कराने से यह पुरानी समस्या बन जाती है और ऐसा भी हो सकता है कि अगर आपको बचपन का कब्ज था, तो यह समस्या उम्र बढ़ने के साथ आपको परेशान करती रहे। योग गुरु बाबा रामदेव ने बताया है कि उनके एक मित्र को बचपन से कब्ज की समस्या थी और उन्होंने कुछ आयुर्वेदिक तरीकों से इस पूरी तरह ठीक कर लिया।
बचपन से थी कब्ज की समस्या
बाबा रामदेव ने बताया (ref.) है कि लखनऊ में रहने वाले उनके एक मित्र हैं जिनका नाम गोपी है, उन्हें बचपन से कब्ज की समस्या रहती थी। उन्होंने मुझे जब यह समस्या बताई तो मैंने उन्हें कुछ आयुर्वेदिक नुस्खे आजमाने की सलाह दी।
ठीक हो गया 30 साल पुराना कब्ज
बाबा रामदेव ने बताया कि उन्होंने उस व्यक्ति को 30-40 साल पुराने कब्ज को खत्म करने के लिए गौमूत्र पीने और साथ में आंवला-एलोवेरा का नियमित सेवन करने की सलाह दी।
कब्ज के लिए आंवला
आंवला को आयुर्वेद में एक शक्तिशाली औषधि माना जाता है। यह सिर्फ इम्युनिटी बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि पाचन सुधारने और कब्ज को दूर करने में भी बेहद फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर होता है, जो आंतों की सफाई में मदद करता है और मल को नरम बनाता है। आंवला शरीर से विषैले पदार्थ निकालने में मदद करता है, जिससे पेट हल्का और साफ रहता है।
कब्ज के लिए कैसे करें आंवला का इस्तेमाल
रात को सोने से पहले एक चम्मच आंवला चूर्ण गुनगुने पानी या शहद के साथ लें। सुबह खाली पेट 20–30 ml आंवला जूस थोड़ा पानी मिलाकर पीएं। या फिर सुबह एक टुकड़ा आंवला मुरब्बा खाएं।
कब्ज के लिए एलोवेरा
एलोवेरा को आयुर्वेद में एक बेहतरीन औषधि माना जाता है। यह पेट की समस्याओं, खासकर कब्ज के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसमें मौजूद एक कंपाउंड एलोइन आंतों की गति को तेज करता है, जिससे मल आसानी से बाहर निकलता है। एलोवेरा पाचन तंत्र को साफ करता है और मल के रुकने की समस्या को दूर करता है।
कब्ज के लिए कैसे लें एलोवेरा
सुबह खाली पेट 20-30 ml एलोवेरा जूस थोड़े गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं। चाहें तो स्वाद के लिए थोड़ा शहद या आंवला जूस मिला सकते हैं। या फिर आधा चम्मच जेल गुनगुने पानी के साथ लें।

सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का शांति प्रस्ताव—क्या बदलेंगे हालात या बढ़ेगा तनाव?
इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार है शकरकंद, जानें कैसे
दिल्ली-NCR में अचानक बारिश और ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत