ताइवान के एयरस्पेस में 9 चीनी विमानों की घुसपैठ, जापान ने जताई गंभीर चिंता
ताइपे। ताइवान और चीन के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। रविवार को ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि सुबह 6 बजे तक उसके एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन ज़ोन में चीन के 9 सैन्य विमान घुस आए। इसके साथ ही क्षेत्र में 7 चीनी नौसैनिक जहाज और 1 सरकारी पोत की मौजूदगी भी दर्ज की गई। यह चीनी गतिविधियां बीते कुछ महीनों में देखे गए सबसे आक्रामक सैन्य मूवमेंट्स में से एक हैं।
ताइवान की सेना ने त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए लड़ाकू विमान, युद्धपोत, और तटीय मिसाइल सिस्टम तैनात किए। ताइवान के राष्ट्रपति लाई छिंग-ते ने चीन पर निशाना साधते हुए कहा, कि बीजिंग सैन्य धमकियों के जरिए ताइवान को हड़पने की कोशिश कर रहा है। लेकिन सत्ता परिवर्तन या राजनीतिक बदलाव से यह खतरा कम नहीं होने वाला। ताइवान के विदेश मंत्रालय ने भी बयान जारी कर कहा कि चीन जानबूझकर सैन्य दबाव और बहाने बनाकर क्षेत्रीय अस्थिरता पैदा कर रहा है, जिससे पूरी दुनिया की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है।
जापान का कड़ा रुख
इधर, ताइवान स्ट्रेट की स्थिति को लेकर जापान ने भी चिंता जताई है। जापान के विदेश मंत्री ताकेशी इवाया ने एशियान बैठक के दौरान चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात में कहा कि ताइवान स्ट्रेट में शांति और स्थिरता बनाए रखना पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए जरूरी है। जापान बलपूर्वक यथास्थिति में किसी भी तरह के बदलाव का कड़ा विरोध करता है।
अंतरराष्ट्रीय चिंता और संभावित प्रभाव
विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना केवल ताइवान-चीन के बीच का मामला नहीं, बल्कि पूरे इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की स्थिरता पर असर डालने वाला है। अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश पहले ही ताइवान के समर्थन में रणनीतिक साझेदार बन चुके हैं। इस प्रकार की गतिविधियों से आने वाले दिनों में जियोपॉलिटिकल तनाव और गहराने की संभावना है।

सपनों को मिले पहिए : भीमा मारकंडे की 'बैसाखी' से 'आत्मनिर्भरता' तक की प्रेरक यात्रा
कैबिनेट का बड़ा फैसला, Madhya Pradesh में व्यापारी कल्याण बोर्ड बनेगा, अन्य प्रस्ताव भी मंजूर
प्रेग्नेंसी में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें जरूरी बातें
खुद को छात्र बताकर ठग ने किया बड़ा फ्रॉड
सोशल मीडिया पोस्ट के बाद समर्थक और विरोधी आमने-सामने
विदेश नीति में बदलाव! Subrahmanyam Jaishankar का आर्थिक कूटनीति पर जोर
बंगाल-असम पर Bharatiya Janata Party का फोकस, Amit Shah और JP Nadda बने पर्यवेक्षक
IPL 2026 वीडियो में दिखा कोहली का दर्द और सम्मान
पितृत्व ने बदली KL Rahul की जिंदगी, बोले- अब सब कुछ खास