‘एक वक्त ऐसा भी था…’ रोनित रॉय ने साझा किया संघर्ष भरा सफर, आंखें हुईं नम
मुंबई : मनोरंजन की दुनिया के जाने-माने अभिनेता रोनित रॉय ने साल 1992 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद एक्टर टीवी और फिल्मी जगत के मशहूर अभिनेताओं में शुमार हो गए। हाल ही में रोनित रॉय ने अपने संघर्ष के दिनों को याद किया और बताया कि वह एक वक्त का खाना खाकर दिन गुजारना पड़ता था। उन दिनों को याद करते हुए अभिनेता काफी भावुक हो गए। जानिए उन्होंने क्या कहा।
एक दिन में एक बार ही खा पाते थे अभिनेता
रोनित रॉय हाल ही में हिंदी रश के साथ एक बातचीत में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंंने अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने अपने शुरुआती संघर्ष के बारे में बताते हुए कहा, ‘बांद्रा स्टेशन के बाहर एक मशहूर ढाबा है। मैं हर रात वहां खाना खाता था, वो भी दिन में सिर्फ एक बार, क्योंकि मैं उतना ही खा सकता था।’ इसके साथ ही अभिनेता ने बताया कि उस ढाबे में हर दिन का अलग-अलग मेनू था और सभी का रेट अलग-अलग।
रोटी और प्याज खाने को सोचा
आगे बातचीत में एक्टर ने बताया, ‘एक दिन, मैं वहां ढाबे में गया और वहां काम करने वाले एक व्यक्ति से सिर्फ दो रोटी और एक प्याज मांगा ,क्योंकि मेरे पास पैसे नहीं बचे थे। लेकिन उसने मुझे दाल भी दी और कहा, 'यह मेरी तरफ से है।' वह पल मेरे जहन में बस गया।’ इस वाकये को याद करते हुए अभिनेता काफी भावुक हो गए।
पहली बार मिले इतने पैसे
आपको बताते चलें कि रोनित रॉय ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1992 में 'जान तेरे नाम' से किया था। अभिनेता ने बताया कि उन्हें उनकी पहली फिल्म के लिए 50,000 रुपये मिले थे, जो एक्टर की जिंदगी का सबसे बड़ा पल था। हालांकि, अभिनेता की पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसके साथ ही एक्टर को कई टीवी सीरिल्स से भी काफी पहचान मिली, जैसे- ‘कसौटी जिंदगी की’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी’।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विजय उत्सव में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं”
BJP की रणनीति और मोदी की लोकप्रियता का असर, बंगाल में रिकॉर्ड जीत
मुख्य सचिव का आदेश, सरकारी दस्तावेजों की सुरक्षा पर जोर
ड्रग्स तस्करी की बड़ी साजिश विफल, सलीम डोला गिरफ्तार
प्रचंड जीत के बाद असम में NDA का उत्साह, दिलीप सैकिया का बयान
भोपाल मंडल की कार्रवाई, हजारों मामलों पर कसा शिकंजा
भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल, सांसद ने खुद पकवान बनाकर मनाई खुशी