सड़क पर स्टंट और बोनट पर केक, DSP की पत्नी पर अदालत की सख्ती
बिलासपुर (छ.ग.) — बलरामपुर जिले के डीएसपी तस्लीम आरिफ की पत्नी द्वारा सरकारी गाड़ी पर जन्मदिन मनाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वायरल वीडियो में नीली बत्ती लगी सरकारी एक्सयूवी-700 पर डीएसपी की पत्नी बोनट पर बैठकर केक काटती नजर आ रही हैं, जबकि अन्य महिलाएं चलती गाड़ी के दरवाजों और सनरूफ से बाहर लटकती दिखीं।
जांच रिपोर्ट में सामने आया कि गांधीनगर के एएसआई ने पाया कि गाड़ी के दरवाजे, डिक्की और सनरूफ खोलकर वाहन लापरवाही से चलाया गया। ड्राइवर पर एफआईआर दर्ज कर चालान पेश किया गया और महिला पर जुर्माना लगाया गया।
मुख्य सचिव ने गुरुवार को हाईकोर्ट में शपथपत्र देकर बताया कि मामले में कार्रवाई पूरी कर ली गई है। कोर्ट ने इस पर सख्त रुख अपनाते हुए अगली सुनवाई अगस्त में तय की है।
इससे पहले रायपुर में भी इसी साल जनवरी में एक मॉल संचालक द्वारा बेटे का जन्मदिन चौराहे पर मनाने की घटना पर भी कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की थी। हाईकोर्ट ने सार्वजनिक स्थलों पर ऐसे आयोजनों पर रोक लगाने और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विजय उत्सव में शामिल हुए सीएम मोहन यादव, कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं”
BJP की रणनीति और मोदी की लोकप्रियता का असर, बंगाल में रिकॉर्ड जीत
मुख्य सचिव का आदेश, सरकारी दस्तावेजों की सुरक्षा पर जोर
ड्रग्स तस्करी की बड़ी साजिश विफल, सलीम डोला गिरफ्तार
प्रचंड जीत के बाद असम में NDA का उत्साह, दिलीप सैकिया का बयान
भोपाल मंडल की कार्रवाई, हजारों मामलों पर कसा शिकंजा
भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल, सांसद ने खुद पकवान बनाकर मनाई खुशी