एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आए टाइगर श्रॉफ, शेयर किया फिल्म से जुड़ा अनुभव
ए. हर्षा द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित एक्शन थ्रिलर फिल्म 'बागी 4' की शुटिंग कथित तौर पर 18 नवंबर 2024 से शुरू हुई थी, जो आज खत्म हो चुकी है। इस बात की जानकारी खुद 'बागी' फ्रेंचाइजी के लीड हीरो ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर दी है।
टाइगर श्रॉफ का पोस्ट
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने आज इंस्टाग्राम पर अपने एब्स को फ्लॉन्ट करते हुए कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ टाइगर हाथ में क्लैप बोर्ड पकड़े नजर आए। इन तस्वीरों के साथ टाइगर ने 'बागी 4' की शूटिंग खत्म होने की जानकारी देते हुए कैप्शन में लिखा, 'और आखिरकार यह खत्म हो गया... आप सभी के प्यार और इस फ्रैंचाइजी को इतनी दूर तक पहुंचने देने के लिए शुक्रिया। मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी किसी फिल्म के लिए इतना खून बहाया होगा। यह आपके लिए है #4 जल्द आ रहा है।'
सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
टाइगर श्रॉफ की इस पोस्ट पर आयशा श्रॉफ ने लिखा, 'पहले दिन पहला शो और फिर कम से कम दस गुना अधिक', टाइगर की बहन कृष्णा जैकी श्रॉफ ने लिखा, 'यह अगले स्तर का है। इंतजार नहीं कर सकताी', एक फैन ने लिखा, 'मैं टाइगर श्रॉफ का बहुत बड़ा फैन हूं 11 साल से लव यू भाई@tigerjackieshroff', एक और फैन ने लिखा, 'आपकी धमाकेदार वापसी का इंतजार है', एक और फैन ने लिखा, 'इसके लिए बहुत उत्साहित हूं, इस बार कुछ अलग है।'
फिल्म बागी 4
'बागी 4' का निर्देशन ए.हर्षा ने किया है, जबकि फिल्म का निमार्ण साजिद नाडियावाला के प्रोडक्शन हाउस के तहत किया गया है। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा संजय दत्त और सोनम बाजवा नजर आएंगी। यह फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला
किसानों को उनका वैभव लौटाने का लिया गया है संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव