UP में पांच वर्षीय बच्ची से दरिंदगी: खून से लथपथ बिटिया को गोद में लेकर अस्पताल पहुंचा पिता
आजमगढ़ के मेंहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार देर शाम इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। गांव की पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ पड़ोस के युवक ने दरिंदगी की, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
पुलिस ने पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जोर-शोर से छापेमारी जारी है। पीड़ित बच्ची को गंभीर अवस्था में महिला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की देर शाम जब बच्ची के माता-पिता किसी जरूरी काम से बाजार गए हुए थे, तभी पड़ोस का युवक जावेद घर में अकेली बच्ची को देखकर घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म जैसा जघन्य कृत्य किया।
बाजार से लौटने के बाद जब माता-पिता ने बच्ची की हालत देखी, तो उनके होश उड़ गए। फौरन बच्ची को अस्पताल पहुंचाया और स्थानीय थाने में जाकर आरोपी जावेद के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी अनुराग कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है और बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
एयर फेयर में मनमानी पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख, सरकार से जवाब तलब
रक्षा मंत्री से सवाल पूछते हुए ट्रंप को घेरा, अमेरिकी संसद में हंगामा
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान