Dipika Kakar के लिए रोए Shoaib Ibrahim
नई दिल्ली। दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों एक-दूसरे पर बेधड़क होकर प्यार लुटाते हैं। हाल ही में, दीपिका ने सोशल मीडिया पर पति शोएब इब्राहिम के लिए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।
20 जून को शोएब इब्राहिम का 38वां जन्मदिन था। इस खास मौके पर दीपिका ने एक पोस्ट शेयर किया और बताया कि कैसे बुरे वक्त में उनके पति उनका सहारा बने। उनके बिना वह कुछ नहीं हैं।
दीपिका ने पति पर लुटाया प्यार
इंस्टाग्राम पर अपलोड की गई पहली तस्वीर में शोएब और दीपिका अस्पताल में एक-दूसरे का हाथ थामकर वॉक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बाकी की तस्वीरें उनके खूबसूरत पलों को दर्शा रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, "उस आदमी का जश्न मना रही जो हर दिन अपने प्यार से मेरी जिंदगी को रोशन करता है। शोएब इब्राहिम तुम हो तो मैं हूं, तुमसे ही मैं हूं।"
बुरे वक्त बीवी की ताकत बने शोएब
दीपिका कक्कड़ ने आगे कहा, "तुम मेरे सबसे अच्छे और सबसे बुरे समय में मेरे साथ रहे हो। मेरा हाथ कसकर थामे रहे। आपकी आंखें मुझे बता रही हैं कि मैं यहीं हूं। आपका टच मुझे वह सारी शक्ति दे रहा है जिसकी मुझे जरूरत है और आपकी गर्माहट मुझे पूरा आराम दे रही है।"
बीवी के लिए शोएब ने कुर्बान की नींद
दीपिका ने आगे कहा, "जितना भी मुश्किल समय हो तुम्हारा साथ उसका एहसास नहीं होने देता। पिछले कुछ हम दोनों ने बहुत कुछ फेस किया है। हॉस्पिटल के कॉरिडोर में रोना, मेरे स्कैन के लिए बहुत डरना, सर्जरी का दिन, ICU के दिन, तुम कई रात सोए नहीं। यहां तक कि जब मैं वापस आ गई हूं और अगर मैं करवट भी लूं तो आप उठ जाते हो, यह जानने के लिए मैं ठीक हूं या नहीं।"
पति के लिए दीपिका ने मांगी दुआ
दीपिका ने कहा, "आपने एक छोटे बेबी की तरह मेरी फिक्र की। तो यहां उस आदमी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं जो न केवल मुझे प्यार करता है बल्कि मुझे अपनी गर्मजोशी में लपेटता है और सुनिश्चित करता है कि मैं खुश रहूं। हमेशा सुरक्षित और मुस्कुराते रहें। अल्लाह हर खुशी से नवाजे आपको। हर दुआ में आपका नाम है।"

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
राजनाथ सिंह की इतालवी समकक्ष से मुलाकात, सैन्य सहयोग पर बनी रणनीति
बंगाल में सत्ता परिवर्तन का दावा, शुभेंदु बोले— 4 मई तक तस्वीर साफ
Iran को लेकर बयान से बढ़ा तनाव, पश्चिम एशिया में शांति प्रयास प्रभावित
ब्रिटेन में हाई-प्रोफाइल मुलाकात, कोहिनूर वापसी पर न्यूयॉर्क मेयर का बयान
संदिग्ध बूथों पर फिर वोटिंग, आयोग ने जारी किए निर्देश
नगर निकाय भर्ती मामले में ईडी सक्रिय, Ratna Ghosh के खिलाफ जांच
गंगा स्नान यात्रा पर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्री घायल