ईरान का इस्राइल पर मिसाइल अटैक, जवाब में IDF ने अराक परमाणु रिएक्टर को किया टारगेट
इस्राइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। लगातार सातवें दिन दोनों ने एक-दूसरे पर हमले किया। इस्राइली सेना ने ईरान के अराक हैवी वाटर परमाणु रिएक्टर को निशाना बनाकर मिसाइल दागी। इसके जवाब ईरान ने इस्राइल के सोरोका अस्पताल पर हमला किया। हमले से अस्पताल में काफी नुकसान हुआ।
बृहस्पतिवार सुबह इस्राइल ने ईरान के अराक हैवी वॉटर परमाणु रिएक्टर पर हमला किया। हालांकि हमले से लोगों को नुकसान नहीं पहुंचा। एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि किसी भी तरह का विकिरण खतरा नहीं है। रिएक्टर को खाली करा लिया गया और नागरिक इलाकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। इससे पहले इस्राइल ने चेतावनी दी थी कि वह परमाणु रिएक्टर पर हमला करेगा।
इसके जवाब में ईरान ने दक्षिण इस्राइल में सोरोका अस्पताल पर हमला किया। बीरशेबा में अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा कि अस्पताल को अलग-अलग इलाकों में काफी नुकसान हुआ है और हमले में लोग घायल हुए हैं। अस्पताल में 1,000 से अधिक बिस्तर हैं और यह 10 लाख लोगों को सेवाएं प्रदान करता है।
ईरान के लिए अहम है अराक परमाणु रिएक्टर
अराक हैवी वाटर परमाणु रिएक्टर तेहरान से 250 किलोमीटर दूर दक्षिण-पश्चिम में है। यह परमाणु रिएक्टरों को ठंडा करने में मदद करता है। साथ ही यह प्लूटोनियम का भी उत्पादन करता है। इसका परमाणु हथियारों में उपयोग किया जा सकता है। इससे ईरान को यूरेनियम के अलावा बम बनाने का एक और रास्ता मिल जाएगा।
2019 में ईरान ने हैवी वाटर रिएक्टर के दूसरे सर्किट को शुरू किया। उस समय ब्रिटेन प्लूटोनियम की मात्रा को सीमित करने के लिए अराक रिएक्टर को दोबारा डिजाइन करने में मदद कर रहा था। इसके बाद 2018 में ब्रिटेन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परमाणु समझौते से अमेरिका को एकतरफा वापस लेने के फैसले के बाद परियोजना से हट गया था। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने इस्राइल से ईरानी परमाणु स्थलों पर हमला न करने के लिए कहा है।
खामनेई की अमेरिका को गंभीर चेतावनी, कहा-सरेंडर नहीं करेंगे
वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बिना शर्त सरेंडर की चेतावनी खारिज करते हुए ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्ला खामनेई ने धमकी दी कि अमेरिका युद्ध में कूदा, तो गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। इस बीच, इस्राइली सेना ने तेहरान में यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज बनाने वाले संयंत्र एवं मिसाइल उपकरण की फैक्टरी को निशाना बनाया है। ईरान ने भी तेल अवीव व हाइफा समेत कई शहरों में मिसाइलें दागीं।

सिर्फ आस्था नहीं, पूर्ण विज्ञान है तुलसी पूजन; घर में लाएं सकारात्मक ऊर्जा और शुद्ध वायु
धन संकट से लेकर मानसिक तनाव तक—हर बाधा को दूर करने में सक्षम हैं ये 5 शक्तिशाली यंत्र
हस्तरेखा विज्ञान: जीवन रेखा, हृदय रेखा और हथेली की बनावट से जानें अपनी छिपी हुई खूबियां
विज्ञान की नज़र में मेहमान को पानी देना क्यों है अनिवार्य? तनाव और ऊर्जा से जुड़ा है इसका नाता
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव