CM विष्णुदेव साय के 'ऑपरेशन प्रयास' का असर: हार्डकोर नक्सल दंपती ने किया आत्मसमर्पण
राजनंदगांव•Jun 19, 2025: माड़ क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय हार्डकोर नक्सल दंपत्ति ने लाल आतंक का रास्ता छोड़ मुय धारा में लौटते अपना हथियार छोड़ पुलिस के सामने आत्म समर्पण कर दिया है। नक्सल दंपत्ति को सरेंडर करने से मोहला मानपुर पुलिस द्वारा नक्सल विरोधी अभियान के तहत चलाए जा रहे अभियान को एक बड़ी सफलता मिली है।
नक्सल दंपत्ति के आत्म समर्पण मामले का प्रेसवार्ता में खुलासा करते राजनांदगांव रेंज के आईजी अभिषेक शांडिल्य ने बताया कि मोहला-मानपुर पुलिस द्वारा नक्सलियों के घर वापसी ( आत्मसमर्पण ) के लिए ऑपरेशन प्रयास चलाया जा रहा है।
अभियान के अतंर्गत माड़ क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहे डीवीसीएम ( डिविजनल कमेटी मेबर ) जीवन उर्फ राम तुलावी उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम परवीडीह थाना मोहला एवं उसकी पत्नी एसीएम ( एरिया कमेटी मेबर ) पद पर रहे अगासा उर्फ आरती कोर्राम उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम तेलीटोला थाना मोहला ने बुधवार को लाल आतंक का रास्ता छोड़ कर मुय धारा में लौटते आईजी शांडिल्य के सामने सरेंडर कर दिया।
सरेंडर नक्सली जीवन उर्फ राम तुलावी वर्ष 2000 में पारिवारिक लड़ाई झगडे से परेशान और नक्सली विचारधारा से प्रभावित होकर टीपागढ़ एलओस कमांडर दिवाकर कुरचामी के साथ नक्सल संगठन में शामिल हुए और 2025 तक संगठन में सक्रिय रहा। वर्तमान में वह डिविजन एरिया कमेटी का मेंबर था। वहीं उसकी पत्नी आरती आगासा 2007 में जीवन उर्फ राम तुलावी से शादी की इसके बाद मानपुर डिवीजन में चेतना नाट्य मंडली का काम करती रही और बाद में वापस माड़ क्षेत्र में वर्ष 2012 से 2025 तक नक्सल संगठन में सक्रिय रहकर काम किया।

सिर्फ आस्था नहीं, पूर्ण विज्ञान है तुलसी पूजन; घर में लाएं सकारात्मक ऊर्जा और शुद्ध वायु
धन संकट से लेकर मानसिक तनाव तक—हर बाधा को दूर करने में सक्षम हैं ये 5 शक्तिशाली यंत्र
हस्तरेखा विज्ञान: जीवन रेखा, हृदय रेखा और हथेली की बनावट से जानें अपनी छिपी हुई खूबियां
विज्ञान की नज़र में मेहमान को पानी देना क्यों है अनिवार्य? तनाव और ऊर्जा से जुड़ा है इसका नाता
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव