चेहरे पर बेचैनी-उदासी लिए एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं Mannara Chopra
नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा की कजिन और जानी-मानी एक्ट्रेस मनारा चोपड़ा के सिर से पिता का साया उठ गया। फादर्स डे के ठीक एक दिन बाद ही मनारा के पिता का निधन हो गया। हाल ही में, एक्ट्रेस पिता की मौत के बाद एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान वह काफी परेशान दिखीं।
मनारा चोपड़ा ने बीते दिन एक पोस्ट के जरिए बताया कि उनके पिता रमन राय हांडा का निधन हो गया है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, "बहुत दुख और पीड़ा के साथ हम अपने प्यारे पिता के दुखद निधन की सूचना देते हैं, जो 16/06/2025 को हमें छोड़कर चले गए। वह हमारे परिवार के लिए शक्ति और मजबूत स्तंभ थे।"
मुंबई में स्पॉट हुईं मनारा चोपड़ा
पिता की मौत की खबर देने के बाद मनारा चोपड़ा मुंबई लौट आईं। वह बीती रात को मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी बहन मिताली हांडा के साथ स्पॉट हुईं। इस दौरान वह बहुत उदास, हताश और परेशान दिख रही थीं। उनके चेहरे पर अपने पिता को खोने का दर्द साफ दिख रहा था।
बता दें कि 18 जून को मनारा चोपड़ा के पिता का अंधेरी वेस्ट में 1 बजे अंतिम संस्कार होगा।
कौन हैं मनारा चोपड़ा?
मनारा चोपड़ा का असली नाम बार्बी हांडा है। फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम मनारा चोपड़ा रख लिया था, जिसका सुझाव उनकी कजिन प्रियंका चोपड़ा ने ही दिया था। प्रियंका रिश्ते में उनकी कजिन लगती हैं। मनारा के पिता प्रियंका के फूफा लगते थे।
मनारा चोपड़ा ने साल 2014 में जिद मूवी से फिल्मों में कदम रखा था और फिर साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम किया। उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 18 से मिली। आखिरी बार उन्हें लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 में देखा गया था।

विपक्ष को लगा बड़ा झटका: कद्दावर नेता बच्चू कडू अब शिंदे के सिपाही, शिवसेना में आधिकारिक तौर पर हुए शामिल
Defence Research and Development Organisation ने विकास कार्य लगभग पूरा किया
हेल्पलाइन से लेकर डेयरी तक—किसानों के लिए सरकार का बड़ा प्लान
सिस्टम को खुली छूट! सम्राट चौधरी बोले—अपराधियों को पाताल से ढूंढो और उनकी तस्वीरों को पहना दो माला
ऑयल एंड गैस स्टॉक्स भी फिसले, बाजार पर असर
पंखे और कूलिंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल
शरीर को तुरंत हाइड्रेट करें, ORS या पानी का सेवन बढ़ाएं
राहुल गांधी का बड़ा दावा: "जातीय सर्वे टालना ओबीसी और दलितों के हक पर डकैती है, हम इसे रुकने नहीं देंगे"
स्वाद और सेहत को बेहतरीन संतुलन प्रदान करती है लस्सी
अंजलि मुद्रा है सरल परंतु अत्यंत शक्तिशाली योगाभ्यास: योगाचार्य