लाड़ली बहनों को मिलने जा रही सौगात, बस कुछ घंटों का और इंतजार
भोपाल: मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों को जल्द ही सौगात मिलने जा रही है. मध्य प्रदेश की मोहन सरकार प्रदेश की 1 करोड़ 27 लाख बहनों के खातों में सोमवार को 1552 करोड़ 38 लाख रुपए की राशि डालने जा रही है. यह राशि लाड़ली बहना योजना की 25 वीं किस्त के रूप में होगी. पहले यह किस्त की राशि 12 जून को जारी होने वाली थी लेकिन अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान दुर्घटना के चलते राज्य सरकार ने सभी सरकारी कार्यक्रमों को निरस्त कर दिया था. इसकी वजह से 12 जून को लाड़ली बहना योजना की 25वीं किस्त को भी जारी नहीं किया जा सका था.
जबलपुर से सिंगल क्लिक से जारी करेंगे राशि
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 16 जून को जबलपुर के शहपुरा विकासखंड के ग्राम बेलखेड़ा में होने जा रहे लाड़ली बहना एवं महिला सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 25वीं किस्त जारी करेंगे. यह राशि लाड़ली बहना योजना से जुड़ी 1 करोड़ 27 लाख महिलाओं के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी जाएगी. इस योजना के तहत महिलाओं के खातों में हर माह 1250 रुपए की राशि खातों में डाली जा रही है. जून 2023 से लेकर अप्रैल 2025 तक कुल 35 हजार 329 करोड़ से ज्यादा राशि ट्रांसफर की जा चुकी है.
रक्षाबंधन पर बढ़कर मिल सकती है राशि
आमतौर पर राज्य सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना के तहत महिलाओं के खातों में हर माह की 10 से 15 तारीख के बीच राशि डाली जाना तय किया है. उधर राज्य सरकार इस बार रक्षाबंधन पर लाड़ली बहना योजना के तहत अतिरिक्त राशि का गिफ्ट महिलाओं को दे सकती है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसका ऐलान कर चुके हैं. माना जा रहा है कि पिछले बार की तरह इस बार भी लाड़ली बहनों को राज्य सरकार अतिरिक्त राशि खातों में डाल सकती है.

महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल