छत्तीसगढ़ में विद्यालयो के खुलने के समय में किया गया बदलाव-गर्मी के कारण नई समय सारणी की गयी जारी
कोरबा, छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र 2025-26 का शुभारंभ 16 जून से होने जा रहा है। लेकिन भीषण गर्मी के कारण, शासकीय और निजी स्कूलों के खुलने के समय में बदलाव किया गया है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध जिले के स्कूलों के खुलने और बंद होने के समय में बदलाव किया गया है ।
गर्मी के कारण, विद्यालयो के खुलने का समय बदल दिया गया है। शासकीय विद्यालयो के लिए, एक पाली वाले विद्यालय सुबह 10 से शाम 4 बजे तक खुलेंगे, जबकि दो पाली वाले विद्यालय सुबह 7.30 से 11.30 और दोपहर 12 से 4 बजे तक खुलेंगे।
निजी विद्यालयो के लिए, प्ले ग्रुप सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 से दोपहर 12.20 बजे तक खुलेंगे, जबकि नर्सरी से क्लास टू तक सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 8.30 से दोपहर 12.20 बजे तक खुलेंगे। तीसरी से 12वीं तक के स्कूल सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1.40 बजे तक खुलेंगे और शनिवार को सुबह 7.30 से 11.00 बजे तक खुलेंगे।
हालांकि, कुछ निजी स्कूलों का समय अलग-अलग भी हो सकता है। इसलिए, अभिभावकों को अपने बच्चों के विद्यालय के समय की जानकारी लेनी चाहिए।

कुनार प्रांत में पाकिस्तान का हवाई हमला, 7 की मौत
अफवाहों पर विराम, केंद्र बोला—नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
सबसे अमीर प्रत्याशी के पास ₹104 करोड़ की संपत्ति, चुनावी चर्चा तेज
इतिहास के पन्नों को मिलेगा नया जीवन: हिरदेशाह पर पाठ्यक्रम तैयार होगा
कोटा लागू करने पर टकराव: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर बड़ा प्रहार
Saurabh Bharadwaj के आरोपों से मचा बवाल, Raghav Chadha पर उठे सवाल
वैश्विक संकट का असर: 60% महंगा तारकोल, निर्माण कार्य अधर में
चौथी आरोपी को राहत, कोर्ट ने दी जमानत