अहमदाबाद के पास घूमने लायक हैं ये 4 खूबसूरत हिल स्टेशन, गर्मी में बनाएं वेकेशन प्लान
गर्मियों में घूमने जाने वालों की संख्या बढ़ जाती है। आमतौर पर इस चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए Hill Stations लोगों का पसंदीदा ठिकाना होता है। यहां के शांत वातावरण और ठंडी हवाओं से मन को सुकून मिलता है। आप ताजगी से भर जाते हैं। जब भी पहाड़ों पर जाने की बात होती है तब लोग शिमला-मनाली या फिर नैनीताल और मसूरी जाना ही पसंद करते हैं।
हालांकि, इन सबके अलावा भी ऐसे कई Hill Stations हैं जहां घूमने का मजा दोगुना हो जाता है। इनकी खूबसूरती भी देखने लायक होती है। अगर आप इस बार किसी नए जगह पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो गुजरात हो आइए। यहां भी ऐसे कई हिल स्टेशन हैं जो आपका मन मोह लेंगे। ये पहाड़ी इलाके बेहद खूबसूरत और शांत हैं। यहां आकर आपको अलग ही सुकून का एहसास होगा। ये अहमदाबाद से कुछ ही दूरी पर बसे हुए हैं। आइए उन जगहों के बारे में जानते हैं विस्तार से -
पावागढ़ हिल स्टेशन
ये हिल स्टेशन अहमदाबाद से 151 किलोमीटर की दूरी पर बसा हुआ है। यहां की खूबसूरती देखने लायक होती है। दूर-दूर से टूरिस्ट इस जगह का दीदार करने के लिए आते हैं। यहां आपकाे ऊंचे-ऊंचे पहाड़ और हरियाली देखने को मिलेगी। ये जगह गुजरात के पंचमहल में मौजूद है। आप यहां फैमिली, दोस्त या पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।
सापुतारा हिल्स
अहमदाबाद से 397 किलोमीटर की दूरी पर बसे सापुतारा हिल्स की खूबसूरती देखते ही बनती है। मानसून में तो इस जगह की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। यहां आप सुरम्य जंगलों, पहाड़ियों और झील के सुंदर नजारों का मजा ले सकते हैं। यहां मानसून में पर्यटकों की भीड़ बढ़ जाती है। इसकी खास बात ये है कि आप यहां एडवेंचर स्पोर्ट्स का मजा भी ले सकते हैं।
डॉन हिल स्टेशन
डॉन हिल स्टेशन, अहमदाबाद से 394 किलोमीटर दूर बसा हुआ है। यहां आपको आदिवासी के जमाने से जुड़ी कई चीजें देखने को मिल जाएंगी। आप यहां ट्रैकिंग का मजा भी ले सकते हैं। इसके अलावा यहां मौजूद वॉटर फाॅल्स आपका मन मोह लेंगे।
विल्सन हिल्स
इसकी गिनती दुनिया के अनोखे हिल स्टेशनों में से एक है। आप यहां से समुद्र का सुंदर नजारा भी देख सकते हैं। आप यहां Sunset Point भी जा सकते हैं। इसके अलावा कई झरने भी आकर्षण का केंद्र हैं। अहमदाबाद से इस हिल स्टेशन की दूरी 363 किलोमीटर है। ये ढाई हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद है।

SCO बैठक में भारत का वार, Rajnath Singh ने पाकिस्तान को घेरा
कुनार प्रांत में पाकिस्तान का हवाई हमला, 7 की मौत
अफवाहों पर विराम, केंद्र बोला—नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
सबसे अमीर प्रत्याशी के पास ₹104 करोड़ की संपत्ति, चुनावी चर्चा तेज
इतिहास के पन्नों को मिलेगा नया जीवन: हिरदेशाह पर पाठ्यक्रम तैयार होगा
कोटा लागू करने पर टकराव: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर बड़ा प्रहार
Saurabh Bharadwaj के आरोपों से मचा बवाल, Raghav Chadha पर उठे सवाल
वैश्विक संकट का असर: 60% महंगा तारकोल, निर्माण कार्य अधर में