कुशीनगर सपा में भूचाल: अखिलेश यादव ने लिया बड़ा फैसला, जिलाध्यक्ष के अलावा सभी पद समाप्त
उत्तर प्रदेश में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट गए हैं. सभी समीकरण साधते हुए फैसले लिए जा रहे हैं. इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने कुशीनगर जिले की कार्यकारिणी को भंग कर दिया है.
समाजवादी पार्टी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा गया, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कुशीनगर के जिलाध्यक्ष को छोड़कर कुशीनगर की समाजवादी पार्टी की जिला कार्यकारिणी, विधानसभा अध्यक्षों सहित विधान सभा कार्यकारिणी और अन्य फ्रन्टल संगठन के जिलाध्यक्षों सहित जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है.
अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर बड़ा हमला भी बोला है. उन्होंने कहा कि भाजपा का चरित्र अलोकतांत्रिक और आचरण तानाशाही है. भाजपा संविधान के लिए चुनौती बन गई है. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा अराजकता पैदा करना चाहती है. इस सरकार के हर विभाग में भ्रष्टाचार और घोटाला है. हर कार्म में लूट है. कानून-व्यवस्था ध्वस्त है. दिनदहाड़े हत्या और लूट की घटनाएं हो रही हैं.
भू-माफिया पार्टी बन गई है भाजपा
सपा मुखिया ने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था संभालने में विफल है. भाजपा के नेता अराजकता पर उतारू हैं. सरकारी और गरीबों की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं. भाजपा भू-माफिया पार्टी बन गई है. इस सरकार ने जनता के हित और प्रदेश के विकास के लिए कोई काम नहीं किया. समाजवादी सरकार ने यूपी को विकास का विजन दिया है. प्रदेश में एक्सप्रेस-वे बनाए, शहरों में मेट्रो रेल चलाई.
2027 में बनेगी सपा की सरकार
अखिलेश यादव ने कहा, भाजपा सरकार में अन्याय, अत्याचार, चरम पर है. समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता 42 डिग्री से ऊपर के तापमान में भी पूरे उत्साह और मेहनत के साथ प्रदेश भर में भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं. हमारी पार्टी लोगों की इच्छाओं का सम्मान करती है. पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा से हर स्तर पर लड़ाई लड़ रहे हैं. 2027 में प्रदेश में भाजपा का सफाया होगा और समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है.

मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में
गेहूं खरीदी का लक्ष्य 100 लाख मीट्रिक टन, सरकार का बड़ा प्लान
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पेड नेगेटिव PR पर जताई चिंता, बोले— “ये क्रिएटिविटी के लिए बुरा समय”