राजसी माहौल में सीएम मोहन यादव की बैठक, जनकल्याण और विकास पर होगा फोकस
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित राजवाड़ा पर सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होने जा रही है. बैठक की शुरुआत अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगी। राजवाड़ा के ग्राउंड फ्लोर पर कैबिनेट की बैठक होगी. बैठक में प्रदेश के विकास, जनकल्याण, सुशासन से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा प्रस्तावित है। भोपाल, इंदौर, ओंकारेश्वर के लिए शाही फैसले लिए जाएंगे। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई है। यह पहला अवसर होगा जब राज्य मंत्रिपरिषद ऐतिहासिक धरोहरों से युक्त भव्य राजवाड़ा स्थल पर एकत्रित होकर जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण नीतियों पर मंथन करेगी। चूंकि आमतौर पर बैठक राजधानी भोपाल में होती है।
मालवी परंपरा में होगा स्वागत भोजन, चाक-चौबंद व्यवस्था
कैबिनेट बैठक में आने वाले सभी अतिथियों के स्वागत की व्यवस्था मालवी परंपरा के अनुसार की गई है. बैठक के बाद प्रथम तल पर पारम्परिक मालवी भोज का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय व्यंजन, विशेषकर दाल-बाटी, दही बड़ा, मावा-बाटी आदि परोसे जाएंगे। राजवाड़ा परिसर में अस्थायी सचिवालय बनाया गया है, जहां बैठक से संबंधित सभी प्रशासनिक गतिविधियां संचालित होंगी। सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस दल तैनात किया गया है। परिवहन, आवास एवं सुरक्षा की सभी व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंत्रियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की सहायता के लिए संपर्क अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। राजवाड़ा भवन का निर्माण कार्य श्रीमंत मल्हार राव जी होल्कर महाराज ने प्रारंभ किया था, जिसे लोकमाता अहिल्या बाई माता ने पूर्ण किया, अब उसी स्थान पर मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित कर उन्हें नमन किया जाएगा।
अहिल्याबाई के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी
- इस ऐतिहासिक बैठक के साथ-साथ विभिन्न प्रदर्शनियों का भी आयोजन किया जा रहा है।
- इसमें एक भाग लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी होगी।
- लोकमाता के त्याग, सेवा, प्रशासनिक कुशलता, धार्मिक सहिष्णुता और समाज कल्याण के विभिन्न दृश्यों को चित्रों और अन्य माध्यमों से प्रस्तुत किया गया है।
- इस खंड में राज्य सरकार ने लोकमाता के सिद्धांतों जैसे सुशासन, न्याय, महिला सशक्तिकरण, लोक सेवा और लोक कल्याण पर आधारित योजनाओं को प्रदर्शित किया है।
- इंदौर के विकास पर आधारित एक और चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई है।
20 से 31 मई तक होंगे विविध आयोजन
- 20 मई से 31 मई तक पूरे प्रदेश में विविध सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
- 19 मई को इंदौर में एक मंचीय कार्यक्रम होगा, जिसमें लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर के जीवन के विविध पहलुओं को लघु नाटक के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।
- यह अद्भुत प्रस्तुति नागपुर, महाराष्ट्र के कुशल कलाकारों द्वारा की जाएगी।
- लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की जयंती को और यादगार बनाने के लिए राज्य सरकार 31 मई को भोपाल में एक बड़ा आयोजन भी करेगी।

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण