सुशासन तिहार में कृषक बदलू के आवेदन का हुआ त्वरित निराकरण, मिला कृषक पुस्तिका
रायपुर : छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल पर प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार आम लोगों के लिए समस्याओं के समाधान और मांगों के निराकरण का सशक्त माध्यम बना है। इसी कड़ी में सरगुजा जिले में आयोजित समाधान शिविर में कृषक बदलू के आवेदन का त्वरित निराकरण कर उन्हें ’कृषक पुस्तिका’ प्रदान की गई।
कृषक बदलू को इस किताब में कृषि भूमि, फसल और सरकारी योजनाओं के लाभ की विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी, जिससे उन्हें अब अपने भूमि संबंधी दस्तावेज़ों के लिए शासकीय कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
पारदर्शिता और संवेदनशीलता से हुआ समाधान
राज्य सरकार द्वारा आयोजित सुशासन तिहार का उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक की समस्याएं पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ सुनी और सुलझाई जाएं। कृषक बदलू के मामले में जिला प्रशासन की तत्परता और संवेदनशीलता देखने को मिली है।
कृषक बदलू ने किसान किताब’ प्राप्त कर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि, अब मेरे पास मेरी जमीन और फसल से जुड़ी सारी जानकारी एक जगह सुरक्षित है। इससे मुझे बहुत सहूलियत मिलेगी। मैं सुशासन तिहार के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करता हूं।
सुशासन तिहारः जनता के द्वार पर शासन
सुशासन तिहार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनभागीदारी, जवाबदेही और पारदर्शिता को साकार कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह तिहार न्याय, अधिकार और समाधान की नई परंपरा स्थापित कर रही है।
सुशासन तिहार न केवल समस्याओं के निराकरण का माध्यम बन रहा है, बल्कि यह जनता के चेहरे पर मुस्कान और भरोसे की बहाली का भी प्रतीक बनकर उभरा है। कृषक बदलू जैसे लाभार्थी इस बात का प्रमाण हैं कि जब शासन योजनाओं के क्रियान्वयन में संवेदनशील होता है, तब सुशासन जन-जन तक पहुंचता है।

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण