टेस्ट में पहला तिहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज थे बॉब काउपर
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर बॉब काउपर का निधन हो गया है। काउपर 84 के थे और उम्र से जुड़ी परेशानियों का सामना कर रहे थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने उनके निधन पर दुख जताते हुए परिवार के प्रति संवेदना व्यक्ति की है। काउपर के नाम एक अनौखा रिकॉर्ड है। वह अपनी घरलू जमीन पर टेस्ट मैच में तिहरा शतक लगाने वाले विश्व के पहले क्रिकेटर थे।
बाएं हाथ के बल्लेबाज काउपर ने साल 1964 से 1968 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए कुल 27 टेस्ट मैच खेले। उनके टेस्ट करियर का सबसे शानदार प्रदर्शन 1965/66 एशेज सीरीज के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ खेली 307 रनों की शानदार पारी थी। यह ऑस्ट्रेलिया में किसी भी बल्लेबाज का टेस्ट में पहला तिहरा शतक था। केवल सात ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने ही अभी तक टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाचया है। उनमें काउपर भी एक हैं। काउपर ने अपने टेस्ट करियर के दौरान 46.84 की औसत से कुल 2,061 रन बनाए, जिसमें पांच शतक भी शामिल हैं। उन्होंने 28 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोष्णा कर दी थी। वह अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) मैच रेफरी भी रहे हैं।
सीए के अध्यक्ष माइक बेयर्ड ने में कहा, बॉब एक शानदार बल्लेबाज थे, जिन्हें एमसीजी में तिहरे शतक के साथ-साथ ही 1960 के दशक की ऑस्ट्रेलिया और विक्टोरियन टीमों में उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए याद किया जाएगा। सीए के चेयरमैन ने आगे कहा, उन्होंने आईसीसी मैच रेफरी सहित अन्य भूमिकाओं में भी क्रिकेट में अहम योगदान दिया था।

बिजली बिल से राहत: अब लोग खुद बना रहे अपनी ऊर्जा
जर्जर भवनों का होगा अंत, नए कॉमर्शियल और रिहायशी कॉम्प्लेक्स बनेंगे
बाबा विश्वनाथ के दरबार में पीएम मोदी, श्रद्धालुओं का किया अभिवादन
एक्सप्रेसवे पर ऑटोमैटिक चालान सिस्टम लागू, मोबाइल पर मिलेगी जानकारी
बड़ी आग से हड़कंप, गौर ग्रीन एवेन्यू में राहत-बचाव कार्य जारी
NEET काउंसिलिंग में गड़बड़ी, 3.8 अरब रुपये लौटाने का निर्देश
सख्त सुरक्षा, कड़े तेवर: छिटपुट घटनाओं के बीच बंगाल में लोकतंत्र का उत्सव जारी
इंदौर में रिश्वत लेते पकड़ा गया PWD अधिकारी, सस्पेंड कर भेजा ग्वालियर