RCB vs KKR: बारिश के कारण मैच रद्द, कोलकाता की प्लेऑफ उम्मीदों को लगा झटका, बेंगलुरु की टॉप पर मजबूत पकड़
RCB vs KKR, IPL 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते स्थगित रहे आईपीएल मुकाबले की वापसी में बारिश से खलल डाला। इसके चलते रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच 58वां बेनतीजा रहा। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस मुकाबले में बारिश ने शुरुआत से ही व्यवधान डाला। इसके चलते दोनों टीमों के बीच टॉस भी नहीं हो सका। आखिरकार अंपायरों ने भारतीय समयानुसार रात 10ः24 बजे मुकाबले को रद्द करने का फैसला किया।
IPL 2025 पॉइंट्स टेबल में RCB टॉप पर
कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला बारिश से रद्द होने से दोनों टीमों को 1-1 अंक दिए गए। ऐसे में रजत पाटीदार की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु IPL 2025 पॉइंट्स टेबल में 12 मैच में 8 जीत और 3 हार और एक अनिर्णित परिणाम के साथ 17 अंक लेकर टॉप पर काबिज है। हालाकि उसकी प्लेऑफ में जगह पक्की नहीं हुई है, क्योंकि चार टीमों के पास अभी भी 17 या उससे अधिक अंक अर्जित करने का मौका है।
गुजरात टाइटंस 11 मैच में 8 जीत और 3 हार के साथ 16 अंक, पंजाब किंग्स 11 मैच में 7 जीत, तीन हार और एक मैच का कोई परिणाम निकलने के साथ 15 अंक, मुंबई इंडियंस 12 मैच में 7 जीत, 5 हार के साथ 14 अंक हैं। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 11 मैच में 5 जीत और 6 हार के साथ 10 अंक हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स की उम्मीदें धुली
IPL 2025 का 58वा मुकाबला धुलने के साथ ही अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें भी टूट गईं। अब कोलकाता नाइट राइडर्स 13 मैच में 5 जीत, 6 हार और 2 मैच का परिणाम नहीं निकलने के साथ 12 अंक लेकर छठे पायदान पर है। इससे पहले मौजूदा सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच भी मुकाबला रद्द रहा था।

आम आदमी पार्टी के 2 सांसद इस्तीफे की तैयारी में? मजीठिया का दावा
ममता बनर्जी के बयान पर रामेश्वर शर्मा की तीखी प्रतिक्रिया
डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी से किंग चार्ल्स III की दिलचस्प प्रतिक्रिया
‘4 मई को इस्तीफा दें’—TMC ने पीएम मोदी को ललकारा
ट्रेलर हटाकर फिर से किया गया रिलीज, बदले गए कुछ हिस्से
11 बजे तक 40% वोटिंग, BJP नेता की कार पर हमला
वोट डालने पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती, कहा- जनता में दिख रहा उत्साह
होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का रुख साफ, शर्तों के बिना नहीं होगा कोई फैसला
चुनावी माहौल गरमाया, केंद्रीय बलों की भूमिका पर विवाद