मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी श्री रामभद्राचार्य को ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जगद्गुरु तुलसीपीठाधीश्वर रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामभद्राचार्य को ज्ञानपीठ पुरस्कार-2023 से सम्मानित होने पर बधाई दी। स्वामी श्री रामभद्राचार्य को यह सम्मान साहित्य के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा दिया गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि संस्कृत के प्रकांड विद्वान स्वामी श्री रामभद्राचार्य ने दृष्टिबाधित होते हुए भी अंतरमन के प्रकाश से वेद, उपनिषद और रामकथा का जो गहन विवेचन किया, वह न केवल भारत बल्कि वैश्विक साहित्य जगत के लिए एक अद्वितीय आध्यात्मिक धरोहर है। उन्होंने कहा कि भारतीय संत परंपरा के गौरव पूज्य संत पद्मविभूषित स्वामी श्री रामभद्राचार्य की संस्कृत साधना और तपस्वी जीवन की यह उपलब्धि भावी पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी।

जलने पर कर सकते हैं ये घरेलू उपाय
आम आदमी पार्टी के 2 सांसद इस्तीफे की तैयारी में? मजीठिया का दावा
ममता बनर्जी के बयान पर रामेश्वर शर्मा की तीखी प्रतिक्रिया
डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी से किंग चार्ल्स III की दिलचस्प प्रतिक्रिया
‘4 मई को इस्तीफा दें’—TMC ने पीएम मोदी को ललकारा
ट्रेलर हटाकर फिर से किया गया रिलीज, बदले गए कुछ हिस्से
महिला सुरक्षा को लेकर फिर उठे गंभीर सवाल
11 बजे तक 40% वोटिंग, BJP नेता की कार पर हमला
वोट डालने पहुंचे मिथुन चक्रवर्ती, कहा- जनता में दिख रहा उत्साह