'सितारे ज़मीन पर' का ट्रेलर रिलीज़, आमिर और जेनेलिया की केमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस
काफी इंतजार के बाद आखिरकार आज आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया। ट्रेलर में आमिर खान को एक कोच बने हुए दिखाया गया है। फिल्म में आमिर खान 10 ऐसे बच्चों को बॉस्केटबॉल सिखा रहे हैं जो दिव्यांग हैं। आइए जानते हैं यूजर्स को 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर कैसा लगा?
बहुत खास है ट्रेलर?
ट्रेलर में दिखाया गया है कि आमिर खान नशा करके गाड़ी चलाते हैं। उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो जाता है। इसके बाद अदालत उन्हें सजा सुनाती है। सजा के तौर पर अदालत उनसे कहती है कि वह दिव्यांग बच्चों को बॉस्केटबॉल सिखाएं। आमिर खान जब बच्चों को बॉस्केटबॉल सिखाने जाते हैं तो उन्हें बहुत संघर्ष करना पड़ता है। ट्रेलर की कहानी इसी के आस-पास घूमती है।
यूजर्स ने किए कमेंट
आपको बता दें कि 'सितारे जमीन पर' के ट्रेलर को 'आमिर खान टाकीज' नाम के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया। ट्रेलर को यूजर्स ने काफी पसंद किया है। तीन घंटे में यूट्यूब पर इसे 15 लाख 88 हजार लोगों ने देखा है। एक लाख 99 हजार यूजर ने इसे लाइक किया है। ट्रेलर पर 14 हजार से ज्यादा कमेंट आए हैं।
एक यूजर ने लिखा है 'पुराने दिग्गज बॉलीवुड को आगे ले जा रहे हैं। बहुत अच्छा ट्रेलर।'
एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट वापस आ गए हैं। ये फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी।
एक यूजर ने लिखा है 'जेनेलिया वापस आ गई। उनकी क्यूटनेस पहले जैसी है।'
'सितारे जमीन पर' के बारे में
ख्याल रहे फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर पहले ही रिलीज होने वाला था लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से इसे टाल दिया गया। 'सितारे जमीन पर' साल 2007 की फिल्म 'तारे जमीन पर' का सीक्वल है। फिल्म के निर्देशक आर एस प्रसन्ना हैं। इसका निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले हुआ है। फिल्म 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

गंगा स्नान यात्रा पर जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, कई यात्री घायल
क्रूज हादसे के बाद सीएम का ऐलान, बचाव दल को मिलेगी सम्मान राशि
मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना, हर संभव मदद का आश्वासन
पाकिस्तान में घरेलू गैस संकट, एक्सपर्ट ने बताया ‘चलता-फिरता बम’
हाई कोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी से बढ़ा मामला
क्रूज दुर्घटना पर Sonu Sood की तीखी प्रतिक्रिया, सुरक्षा पर उठाए सवाल
RR vs DC से पहले KL Rahul का बड़ा बयान, MS Dhoni जैसा बनना है लक्ष्य
सीएम मान पर गंभीर आरोप, स्वाति मालीवाल ने की बर्खास्तगी की मांग