SBI का बड़ा फैसला: यस बैंक की 13% हिस्सेदारी SMBC को बेचने की तैयारी
लंबे समय से गिरावट के दौर से गुजर रहे Yes Bank share को लेकर एक अच्छी खबर आई है। जापान की बैंकिंग एंड फाइनेंस कंपनी सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन (SMBC) यस बैंक में हिस्सेदारी खरीदने जा रही है। यस बैंक के सबसे बड़े स्टेकहोल्डर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी।
भारतीय स्टेट बैंक ने बताया कि वह यस बैंक में 13.19 फीसदी हिस्सेदारी जापान की बैंकिंग एंड फाइनेंस कंपनी SMBC को बेचने जा रहा है। 21.50 रुपए प्रति शेयर पर यह सौदा होगा। यह सौदा कुल 8888.97 करोड़ रुपए में होगा और इसमें 413 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयर ट्रांसफर किए जाएंगे। यह प्रक्रिया अगले 12 महीने में पूरी की जाएगी।
इस खबर की सुगबुगाहट के चलते यस बैंक के शेयरों में बीते तीन दिनों से लगातार तेजी देखी जा रही थी। शुक्रवार को भी Yes Bank shares में 10 फीसदी की उछाल देखने को मिली। यह 20.05 रुपए पर बंद हुए।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सुमितोमो मित्सुई बैंकिंग कॉरपोरेशन यस बैंक में 51 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने में इच्छुक है। यदि ऐसा होता है तो Yes Bank का तेजी से विस्तार होगा और बैंक का मुनाफा भी बढ़ेगा। इसीलिए उम्मीद में बैंक के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।

प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
SCO बैठक में भारत का वार, Rajnath Singh ने पाकिस्तान को घेरा