अब मीडिया चैनलों पर नहीं बजेगा हवाई हमले का सायरन, सरकार ने जारी किए निर्देश
भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष के कारण बढ़े तनाव के बीच सरकार ने शनिवार को सभी मीडिया चैनलों को सलाह दी है कि वे सामुदायिक जागरूकता अभियान के अलावा अन्य कार्यक्रमों में नागरिक सुरक्षा हवाई हमले के सायरन की आवाज का इस्तेमाल करने न करें।
सरकार ने क्या निर्देश दिए?
अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा और होम गार्ड महानिदेशालय ने एक परामर्श में कहा कि नागरिक सुरक्षा अधिनियम, 1968 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, सभी मीडिया चैनलों से अनुरोध किया जाता है कि वे लोगों को जागरूक करने के अलावा अपने कार्यक्रमों में नागरिक सुरक्षा हवाई हमलों के सायरन की आवाज का उपयोग करने से बचें।
इसमें कहा गया है कि सायरन के नियमित उपयोग से हवाई हमलों के सायरन के प्रति नागरिकों की संवेदनशीलता कम हो सकती है और नागरिक इसे मीडिया चैनलों द्वारा वास्तविक हवाई हमलों के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली नियमित बात समझ सकते हैं।
सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए आतंकियों की लिस्ट की जारी
इस बीच सरकार ने पाकिस्तान और पीओके में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मारे गए आतंकियों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में कई कुख्यात अपराधियों के नाम शामिल हैं, जिनकी मौत भारतीय सेना के हमले में हुई है।
ऑपरेशन सिंदूर
बता दें, पहलगाम नरंसहार के ठीक 15वें दिन मंगलवार रात करीब 1:44 बजे भारत ने पाकिस्तान और गुलाम जम्मू-कश्मीर में स्थित आतंकी ठिकानों पर हमला किया था। भारत ने इसे ‘आपरेशन सिंदूर’ नाम दिया था।
भारत ने पाकिस्तानी पंजाब के बहावलपुर में मसूद अजहर के ठिकाने अलावा गुलाम जम्मू-कश्मीर के कोटली और मुजफ्फराबाद समेत नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइलों से हमला किया। हमले के बाद भारतीय सेना ने कहा कि पड़ोसी मुल्क से संघर्ष हमारा मकसद नहीं है। पाकिस्तान के सैन्य ठिकाने हमारे लक्ष्य नहीं थे।

SCO बैठक में भारत का वार, Rajnath Singh ने पाकिस्तान को घेरा
कुनार प्रांत में पाकिस्तान का हवाई हमला, 7 की मौत
अफवाहों पर विराम, केंद्र बोला—नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम
सबसे अमीर प्रत्याशी के पास ₹104 करोड़ की संपत्ति, चुनावी चर्चा तेज
इतिहास के पन्नों को मिलेगा नया जीवन: हिरदेशाह पर पाठ्यक्रम तैयार होगा
कोटा लागू करने पर टकराव: कांग्रेस का केंद्र सरकार पर बड़ा प्रहार
Saurabh Bharadwaj के आरोपों से मचा बवाल, Raghav Chadha पर उठे सवाल
वैश्विक संकट का असर: 60% महंगा तारकोल, निर्माण कार्य अधर में