राजभवन में मॉकड्रिल का आयोजन
रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका के निर्देश पर राजभवन परिसर में आज आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों के तहत मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमे सुरक्षा, चिकित्सा, आग नियंत्रण, विद्युत एवं अन्य आपातकालीन व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों-कर्मचारियों को अभ्यास कराया गया।
मॉकड्रिल से पूर्व राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों को नगर सेनानी पुष्पराज सिंह द्वारा इसकी पूर्व जानकारी दी गई। आपदा की स्थिति में सावधान रहने और भवन से बाहर निकलने के लिए एक-एक मिनट का सायरन और स्थिति सामान्य होने पर तीन मिनट का लंबा सायरन बजेगा। हमले की स्थिति में कर्मचारी किस तरह सुरक्षित रहंे इसका अभ्यास कराया गया। आग लगने पर और भवन के ध्वस्त होने की स्थिति में 112 नंबर डायल कर सूचना देना है जिससे फायर ब्रिग्रेड, एसडीआरएफ और मेडिकल टीम को बुलाया जा सके, इसका भी अभ्यास कराया गया।
मॉकड्रिल के दौरान राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर प्रसन्ना, विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय सहित राजभवन के सभी अधिकारी-कर्मचारी एवं एसडीआरएफ की टीम उपस्थित थी।

Bharat Kapoor के निधन से सिनेमा जगत में शोक की लहर
Gujarat की राजनीति में नई हलचल, सपा की धमाकेदार एंट्री
Gangtok में PM मोदी का युवा कनेक्शन, फुटबॉल खेलते नजर आए
Bhopal में जनगणना ड्यूटी प्राथमिकता पर, छुट्टियों पर लगी रोक
सियासत में धर्म की गूंज, बंगाल में ‘महाकाली’ और ‘श्रीराम’ आमने-सामने
5 मई को बेमेतरा बनेगा संवाद का मंच, जनता रखेगी अपनी बात
कार एक्सीडेंट के बाद बवाल, गुस्साए लोगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला