छत्तीसगढ़ में खादी को मिलेगी नवचेतना: खादी बोर्ड अध्यक्ष राकेश पांडेय ने किया कुंवरगढ़ उत्पादन केंद्र का निरीक्षण
रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पांडेय ने आज रायपुर जिले के कुंवरगढ़ स्थित खादी उत्पादन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की उत्पादन स्थिति, मशीनों की कार्यक्षमता, कारीगरों की संख्या, उत्पादों की गुणवत्ता एवं विपणन व्यवस्था की समीक्षा की।
पांडेय ने कहा, कि खादी केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि यह आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना का प्रतीक है। हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ के युवाओं को खादी से जोड़ा जाए और इसे एक सशक्त ग्रामीण उद्योग के रूप में स्थापित किया जाए। उन्होंने खादी उत्पादों की ब्रांडिंग, नवाचार और विपणन को आधुनिक दृष्टिकोण के साथ बढ़ावा देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पांडेय ने केंद्र में कार्यरत महिला कर्मचारियों से संवाद भी किया और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। खादी बोर्ड अध्यक्ष ने यह भी कहा कि भविष्य में केंद्र को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कर उत्पादन क्षमता और रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि की जाएगी।

हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में