शैक्षिक संस्थानों की क्षमता पर ध्यान: मध्य प्रदेश में नए डिग्री कॉलेज नहीं खुलेंगे
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार ने नई डिग्री कॉलेज खोलने की नीति को पूरी तरह से बदल दिया है। विधायक और सांसदों की मांग पर नये डिग्री कॉलेज शुरू नहीं किए जाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग पहले सर्वे कराएगा, सर्वे में सभी जानकारी प्राप्त करने के बाद जरूरी होगा, तभी नये डिग्री कॉलेज खोले जा सकेंगे।
2023 के विधानसभा चुनाव के समय प्रदेश में नए 35 डिग्री कॉलेज खोले गए थे।इनमें मात्र 1500 छात्र शिक्षारत हैं। इन कॉलेजों पर हर साल सरकार के 150 करोड रुपए खर्च हो रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए डिग्री कॉलेज खोलने की नीति में परिवर्तन किया गया है। शासन यह सुनिश्चित करेगा,जहां डिग्री कॉलेज खोलने की मांग की गई है। उसके 30 किलोमीटर के दायरे में कोई डिग्री कॉलेज नहीं होगा। तभी नये डिग्री कॉलेज खोलने पर विचार किया जाएगा।

मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में
गेहूं खरीदी का लक्ष्य 100 लाख मीट्रिक टन, सरकार का बड़ा प्लान
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने पेड नेगेटिव PR पर जताई चिंता, बोले— “ये क्रिएटिविटी के लिए बुरा समय”