CM यादव ने किया रिजल्ट जारी, 12वीं में प्रियल और 10वीं में प्रज्ञा बनीं टॉपर
सीएम मोहन यादव ने बताया कि, 12 वीं का रिजल्ट 74.48% रहा। 12 वीं में टॉप करने वाली प्रियल द्विवेदी ने 500 में से 492 नंबर हासिल किए हैं। 12 वीं कक्षा के 7 लाख 6 हजार छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए थे।
प्रियल द्विवेदी ने 12 वीं में टॉप किया है। सतना की रहने वाली प्रियल के 500 में से 492 नंबर आए हैं।
हर बार की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। प्रज्ञा जायसवाल ने 10 वीं में टॉप किया है। प्रज्ञा जायसवाल ने 500 में से 500 अंक लाए हैं। प्रज्ञा जायसवाल सिंगरौली की रहने वाली है।
सीएम ने कहा कि, अवसर समाप्त नहीं हुआ है। परीक्षा में सभी प्रयास से भी कभी - कभी मुश्किलें आ जाती हैं लेकिन अब साल में दो बार एग्जाम हो पाएंगे।

साडा अध्यक्ष पद को लेकर हलचल तेज, अशोक शर्मा चर्चा में
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
बंगाल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, चुनावी माहौल में बढ़ी गर्मी
शहर को साफ और स्वस्थ बनाने के लिए नया मिशन शुरू