गरियाबंद में सुरक्षाबलों की बड़ी सफलता, नक्सली से मुठभेड़ में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
छत्तीसगढ़ में पिछले 11 दिनों से बीजापुर से लगे कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर सुरक्षाबलों की तरफ से नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चल रहा है. इसी बीच छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर आई है. सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है. पुलिस अधिकारियों शनिवार को बताया कि गरियाबंद जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र में नक्सली गतिविधि की सूचना मिली थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों को गश्त के लिए भेजा गया.
उन्होंने बताया कि जब सुरक्षाबल क्षेत्र में गश्त कर रहे थे तभी शुक्रवार रात नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के जवानों पर गोलियां चलाना शुरु कर दिया. सुरक्षाबलों के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. अधिकारियों ने बताया मुठभेड़ के बाद जब घटनास्थल की तलाशी ली तो वहां से एक नक्सली की लाश, भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और अन्य सामान बरामद हुए हैं. अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र नक्सलियों के खिलाफ इस तरह के ऑपरेशन जारी हैं.
2026 तक नक्सलवाद का खात्मा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 2019 में जब पदभार संभाला था, तब उन्होंने 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह से खत्म करने की डेडलाइन तय की थी. इसी के तहत पूरे देश में नक्सलियों खिलाफ ऑपरेशन जारी है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे थे. शाह ने रायपुर में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशनों पर चर्चा की. वो 5 अप्रैल को दंतेवाड़ा में बस्तर पंडुम के समापन समारोह में शामिल हुए थे. वहां उन्होंने भाई कहकर संबोधित सभी नक्सलियों से हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में वापस आने की अपील की थी. साथ ही उन्हें चेतावनी भी दी थी.
हथियार डालकर मुख्यधारा से जुड़ जाएं
अमित शाह ने कहा था कि मैं सभी नक्सली भाइयों से कहता हूं कि हथियार डालकर मुख्यधारा से जुड़ जाएं सरकार उनकी हर तरीके से मदद करेगी. यदि वो ऐसा नहीं करते हैं तो सुरक्षाबल उन्हें उन्हीं के अंदाज में जबाव देंगे.
छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र से लगी कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर 11 दिनों से बड़ा नक्सल ऑपरेशन चल रहा है. बीजापुर जिला के इस सबसे बड़े ऑपरेशन में सीआरपीएफ, डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा, बस्तर फाइटर्स के अलावा तेलंगाना से ग्रे हाउंड, महाराष्ट्र से C 60 के लगभग 20 हजार जवान मौजूद हैं. ऑपरेशन के दसवें कर्रेगुटा की पहाड़ी पर जवानों ने तिरंगा फहराया दिया है. सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को चारों तरफ से घेरा हुआ है ऑपरेशन जारी है.

पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वोटिंग में जनता का विश्वास: बंगाल में 91.40%, तमिलनाडु में सर्वाधिक मतदान
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी की तस्वीर
मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी लक्ष्य 78 से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन हुआ
माताओं-बहनों को सर्वोपरि रखने की है हमारी संस्कृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने को चला विशेष अभियान