भूमि पेडनेकर ने ‘द रॉयल्स’ को लेकर किया खुलासा, बताया क्यों खास है उनका लुक
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों अपने आगामी शो ‘द रॉयल्स’ को लेकर चर्चाओं में बनी हैं। वो अपने शो के प्रमोशन में व्यस्त हैं। शो में भूमि एक आत्मविश्वासी और खुले विचारों वाली लड़की का किरदार निभा रही हैं। जो उनके बाकी किरदारों से काफी अलग है। अब उन्होंने सीरीज के अपने किरदार और अपने को-स्टार ईशान खट्टर के साथ काम करने के अपने अनुभव को लेकर बात की। शो को लेकर एक्ट्रेस का कहना है कि पहली बार स्क्रीन पर उनके लुक पर वाकई ध्यान दिया गया और उनकी देखभाल की गई।
‘मेरे लिए रहा नया और अलग अनुभव’
भूमि पेडनेकर ने सीरीज ‘द रॉयल्स’ को लेकर बात की। इस दौरान अभिनेत्री ने कहा, “यह अनुभव मेरे लिए सबसे अलग था। क्योंकि यह पहली बार था जब मुझे अपने ऑन-स्क्रीन लुक के साथ वास्तव में प्रयोग करने का मौका मिला। पहली बार ऐसे लोग थे जो वास्तव में इस बात की परवाह करते थे कि मैं स्क्रीन पर कैसी दिखती हूं, जो मेरे लिए एक नया और ताजा अनुभव रहा। मैंने कभी भी कट, कट, बाल ठीक नहीं है, ये एंगल, वो एंगल, ऐसा अनुभव किया ही नहीं था। ‘द रॉयल्स’ में ऐसा देखकर मैं वाकई हैरान थी और काफी खुशी मिली।”
‘मेरे व्यक्तित्व को दर्शाता है सोफिया का किरदार’
इस दौरान भूमि ने अपने किरदार सोफिया को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, “सोफिया की भूमिका निभाना, मेरे अपने व्यक्तित्व को दर्शाता है। मैंने कभी किसी किरदार को निभाने में इतना आत्मविश्वास महसूस नहीं किया, जो बदले में दर्शकों के लिए खुल जाता है। मुझे सोफिया का किरदार निभाना बहुत पसंद आया।”
ईशान खट्टर ने निभाया है लीड रोल
प्रियंका घोष और नुपुर अस्थाना द्वारा निर्देशित ‘द रॉयल्स’ 9 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। इस शो में भूमि के साथ ईशान खट्टर और जीनत अमान समेत कई कलाकार नजर आएंगे। एक रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा सीरीज बताई जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
वोटिंग में जनता का विश्वास: बंगाल में 91.40%, तमिलनाडु में सर्वाधिक मतदान