सोनाक्षी सिन्हा ने ट्रोल को दिया करारा जवाब, तलाक के कमेंट पर भड़कीं एक्ट्रेस
सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले साल एक्टर जहीर इकबाल से शादी की. दोनों की शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में शामिल थी. मुस्लिम एक्टर से शादी की वजह से सोनाक्षी को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ा था. लेकिन दबंग गर्ल ने अपने बेबाक अंदाज में इन ट्रोल्स का सामना किया और इन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया.
हाल ही में एक्ट्रेस की शादी पर एक सोशल मीडिया यूजर ने आपत्तिजनक कमेंट करते हुए उनके तलाक का जिक्र कर डाला जिससे सोनाक्षी भड़क उठीं. शॉटगन शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी ने बिना किसी देरी के यूजर को मुंह -तोड़ जवाब दे डाला. एक्ट्रेस के जवाब की इंस्टाग्राम पर काफी चर्चा हो रही है.
तलाक के कमेंट पर भड़कीं सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया यूजर के उस कमेंट पर रिप्लाई देते हुए ये साफ कर दिया कि वो अपनी शादी को लेकर किसी तरह की कोई बकवास सुनने के मूड में नहीं हैं. यूजर ने सोनाक्षी सिन्हा के तलाक के बारे में कमेंट किया, ‘तुम्हारा तलाक भी जल्द ही होगा’. इसपर सोनाक्षी ने यूजर को दो टूक जवाब दिया. वो लिखती हैं, ‘पहले तेरे मम्मी-पापा करेंगे और फिर हम प्रॉमिस’.
एक्ट्रेस के मुरीद हुए फैंस
दबंग गर्ल के इस कमेंट की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. लोग उनके बेबाक अंदाज और एटीट्यूड की जमकर तारीफ कर रहे हैं. सोनाक्षी सिन्हा और जहीर खान के फैंस, कपल की शादी के बाद से उनपर प्यार लुटा रहे हैं. दोनों फैंस अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी शादी और उनकी जोड़ी पर किए गए कमेंट्स का बचाव करते दिखते हैं.
बता दें, पिछले साल जून में कपल शादी के बंधन में बंधा था. दोनों ने इंटिमेट फंक्शन में शादी की थी. उनकी शादी में केवल परिवारवाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. शादी में सोनाक्षी का बेहद सिंपल अंदाज नजर आया था. एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी के खास दिन के लिए अपनी मां की शादी की साड़ी पहनी थी और वो कोर्ट मैरिज में परिणय सूत्र में बंधे थे.

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल