सीएम मोहन महू जाएंगे, अंबेडकर जयंती के विशेष समारोह में लेंगे हिस्सा
इंदौर/महू: भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश में कई राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अंबेडकर जयंती के दिन सोमवार को इंदौर के डॉ. अंबेडकर नगर (महू) में उनके जन्मस्थान पर आयोजित राजकीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कर डॉ. अंबेडकर को याद करेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव सुबह 11 बजे डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वे अस्थि कलश स्थल पर पुष्पवर्षा में शामिल होंगे और भंते धर्मशील जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री एक विशेष पुस्तक का विमोचन करेंगे और विशिष्ट व्यक्तियों को 'भीम रत्न पुरस्कार' से सम्मानित भी करेंगे। यह कार्यक्रम महू स्थित जन्मस्थान पर हर साल श्रद्धालुओं और अनुयायियों की मौजूदगी में पूरी आस्था और गरिमा के साथ मनाया जाता है।
इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी संविधान के संरक्षण और मूल भावना के सम्मान में प्रदेश के सभी जिलों और संभागों में सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन करेगी। इस कार्यक्रम को कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे उन आरोपों के जवाब के तौर पर भी देखा जा रहा है, जिसमें राहुल गांधी लगातार भाजपा पर संविधान को बदलने की मंशा रखने का आरोप लगाते रहे हैं। यह आयोजन राजधानी भोपाल के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर होगा। इस मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की मौजूदगी प्रस्तावित है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक यह आयोजन न सिर्फ अंबेडकर जयंती के प्रति सम्मान प्रदर्शित करेगा, बल्कि यह संदेश भी देगा कि भाजपा संविधान के मूल सिद्धांतों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

संघर्ष से सफलता तक: रघु शर्मा की प्रेरणादायक यात्रा
Virat Kohli तक पहुंचने के लिए IShowSpeed का फनी स्टंट
टॉप पर कड़ी टक्कर, कई टीमों के बीच अंक और नेट रन रेट की जंग
छत्तीसगढ़ के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, विदेश में पढ़ाई का सुनहरा अवसर
अब गांव में ही इलाज, छत्तीसगढ़ की मोबाइल यूनिट ने बदली तस्वीर
ऑनलाइन आवेदन में गड़बड़ी, बोर्ड स्टूडेंट्स की बढ़ी चिंता
बिहार कैबिनेट विस्तार को लेकर तैयारियां पूरी, गांधी मैदान में जुटेगी बड़ी भीड़
ऑनलाइन सट्टेबाजी का जाल, गांवों में IPL पर लग रहे दांव—4 आरोपी गिरफ्तार
कोरबा में शराबी ड्राइवर का कहर, सड़क हादसे के बाद भी नहीं थमा
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में हमले का आरोप, ईरानी मीडिया ने अमेरिका को ठहराया जिम्मेदार