महिला पर पड़ी परछाई ने खोला राज़, गेस्ट हाउस में हो रही थी गंदी हरकत
वाराणसी से पांच लोग रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या आए थें। राम मंदिर के गेट नंबर 3 से महज 50 मीटर की दुरी पर स्थित राजा गेस्ट हाउस में दो कमरे की बुकिंग करके रुके हुए थें। उन्होंने 1 हजार रुपए देकर दो कमरे बुक कराये थें।
महिला का बनाया वीडियो
11 अप्रैल 2025 यानी शुक्रवार को करीब साढ़े 6 बजे जब 30 वर्षीय महिला श्रद्धालु नहाने के लिए गई तो उसकी नजर परछाई पर पड़ी। जब महिला श्रद्धालु ने ऊपर देखा तो कोई उसका वीडियो बना रहा था। कपडे पहनकर चिल्लाते हुए महिला बाहर आई। मौके पर अन्य लोग पहुंचे और वीडियो बनाने वाले युवक को दौड़कर पकड़ लिया।
गेस्ट हाउस के कुक ने बनाई वीडियो
वीडियो बनाने वाले युवक की पहचान बहराइच के पयागपुर के रहने वाले सौरभ के रुप में हुई है। वो गेस्ट हाउस में ही कुक का काम करता है। पीड़ित परिवार ने सौरभ को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने जब सौरभ के मोबाइल लकी जांच की तो पुलिसवाले भी दंग रह गए। उसके मोबाइल में अन्य 10 वीडियो मिले हैं।
गेस्ट हाउस पर गिरी गाज
गेस्ट में कुल 20 कमरे है। कमरों को प्लाइबोर्ड से बांटा गया है। सभी को कमरों के लिए कॉमन बाथरूम है। बाथरूम टीनशेड से ढका गया है जहां हल्का गैप है। आरोपी सौरभ यहीं से वीडियो बना रहा था। गेस्ट हाउस के संचालक ज्ञानचंद्र जायसवाल हैं जिन्हे अयोध्या विकास प्राधिकरण ने नोटिस भेजा है।

हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का शांति प्रस्ताव—क्या बदलेंगे हालात या बढ़ेगा तनाव?
इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार है शकरकंद, जानें कैसे
दिल्ली-NCR में अचानक बारिश और ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत
ममता बनर्जी की पार्टी पर गंभीर आरोप, सियासत में गरमाहट
राजस्थान रॉयल्स बिक्री विवाद में नए आरोप, प्रक्रिया पर उठे सवाल
SP नेता पर आरोप, 50 करोड़ की संपत्ति नाम करने का दावा
व्यापारिक टकराव तेज! United States ने Beijing को दी चेतावनी
बंगाल में तनाव के बीच भाजपा का सख्त रुख सामने आया