CSK vs KKR: चेन्नई में आज CSK बनाम KKR की टक्कर, दोनों के लिए अहम मुकाबला
CSK vs KKR: IPL 2025 का 25वां लीग मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में चेन्नई के एमए. चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के लिए अभी तक ये सीजन कुछ खास नहीं रहा है, जिसमें CSK की टीम ने प्वाइंट्स टेबल में इस समय 9वें नंबर पर है, जिसमें उन्होंने 5 मैच खेले हैं और उसमें से उन्हें 4 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दूसरी तरफ KKR को लेकर बात की जाए तो वह 5 मुकाबले खेले चुकी है और उसमें से वह 2 को जीतने में कामयाब हुए हैं। तो तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला काफी अहम रहने वाला है जिसके बाद हम आपको CSK बनाम KKR मैच की संभावित ड्रीम11 टीम के बारे में बताने जा रहे हैं।
CSK का घर पर KKR के खिलाफ पलड़ा भारी
एमए. चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले को लेकर बात की जाए तो उसमें CSK का KKR के खिलाफ अपने घर पर पलड़ा काफी भारी दिखाई देता है। दोनों टीमों के बीच चेपॉक के मैदान पर अब तक 11 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 8 को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने जीता है तो वहीं सिर्फ 3 मुकाबलों को KKR की टीम जीतने में कामयाब हुई है।
CSK की प्लेइंग इलेवन: रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।
KKR की प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, स्पेन्सर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का शांति प्रस्ताव—क्या बदलेंगे हालात या बढ़ेगा तनाव?