पोस्टर वार : सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना की गई
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ती जा रही है। साथ ही पोस्टर वार भी तेज हुआ है। बुधवार को पटना के कई इलाकों में पोस्टर लगाए गए हैं, इसमें राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तुलना की गई है।
पोस्टरों में लालू के कार्यकाल को जंगल राज बताया गया है। जबकि, नीतीश के शासन को सुशासन के रूप में दिखाया गया है। पोस्टर में लालू की तस्वीर के साथ लिखा गया है, लालू राज में धार्मिक दंगा, दहशत और डर का राज- यही था लालू का अंदाज! पोस्टर में लालू के कार्यकाल में हुए कई दंगों का भी जिक्र किया है। वहीं, जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने पोस्टर को लेकर कहा है कि सच्चाई यही है। लालू राज में जो होता था। उस पोस्टर के द्वारा बताया गया है।
दूसरी ओर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर वाले पोस्टर में उनके शासनकाल को शांति और सद्भाव का प्रतीक बताया गया है। इसमें लिखा गया है, एकता की रोशनी, नफरत की हार, शांति और सद्भाव का बिहार! अमन-चैन की चले बयार, जब नीतीश की है सरकार। बिहार में यह पोस्टर वार लगातार तेज होता जा रहा है।

चंद्रनाथ की हत्या के पीछे बड़ी साजिश! जांच में हुए अहम खुलासे
सुभेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत, निवेशकों ने अपनाई सतर्क रणनीति
पुलिस का बड़ा एक्शन, तीनों आरोपियों पर इनाम घोषित करने की प्रक्रिया
चुनाव नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल में खूनी संघर्ष, चार लोगों ने गंवाई जान
हर की पैड़ी पर 39.60 लाख की लागत से तैयार होंगे अस्थायी रैंप
अमित शाह के दौरे से बंगाल की राजनीति गरमाई, नए CM के नाम पर चर्चा
टीवीके की सरकार पर संकट के बादल, AIADMK की बड़ी चाल
ताजनगरी आगरा ने भी मारी बाजी, अरबपतियों की सूची में दर्ज कराया नाम