कन्या छात्रावासों में सुरक्षा के मद्देनजर महिला होमगार्ड की तैनाती सुनिश्चित हो: आयुक्त एल्मा
रायपुर : आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विभाग के आयुक्त पी.एस. एल्मा ने कोण्डागांव जिले में संचालित आश्रम-छात्रावासों, संस्थाओं और एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में आयुक्त एल्मा ने एकलव्य विद्यालयों में बिजली, पानी सहित शौचालयों की स्थिति की अद्यतन जानकारी ली। उन्होंने भवनविहीन आश्रम-छात्रावासों की स्थिति पर चर्चा करते हुए सभी संस्थानों में बरसात से पहले आवश्यक मरम्मत कार्य पूर्ण करने तथा शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
आयुक्त एल्मा ने कहा कि आश्रम-छात्रावासों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से कराएं और हेल्थ कार्ड में इसका रिकॉर्ड संधारित हो। उन्होंने कन्या छात्रावासों में सुरक्षा को लेकर महिला होमगार्ड की तैनाती सुनिश्चित करने तथा पुरुष कर्मचारियों की नियुक्ति पर रोक लगाने के भी निर्देश दिए। जहां महिला नगर सैनिक उपलब्ध नहीं हैं, वहां रात्रिकालीन सुरक्षा के लिए महिला चैकीदार की व्यवस्था करने को कहा। बैठक में डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी सहायक आयुक्त सुनिकिता मरकाम सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

पाकिस्तान में हो सकती है अहम बातचीत, अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट से चर्चा तेज
गुस्से में बेकाबू हुआ युवक, पंचायत भवन को आग के हवाले किया
CM पद पर फैसला जल्द, दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की बैठक में वीडी सतीशन पर नजर
फैशन इंडस्ट्री से राजनीति तक पहुंचीं अग्निमित्रा पॉल, अब मिली अहम जिम्मेदारी
बंगाल की नई कैबिनेट में क्षेत्रीय और सामाजिक समीकरणों का खास ध्यान, जानिए सभी मंत्री कौन हैं
तेलंगाना में युवाओं के लिए नई शुरुआत, विशेष कॉलेजों में मिलेगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ट्रेनिंग
अवैध लिंग जांच नेटवर्क का भंडाफोड़, पूर्व IMA अध्यक्ष समेत कई लोगों पर कार्रवाई
प्यार के चक्कर में बना चोर, युवक की करतूत सुन पुलिस भी हैरान
AIADMK को सरकार बनाने का मौका देने की मांग, दिनाकरन ने TVK पर लगाए गंभीर आरोप