'स्त्री 2' के बाद तमन्ना भाटिया की नई तैयारी, अजय देवगन की 'रेड 2' में करेंगी आइटम नंबर
'रेड 2' अपने एलान के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज की तारीख के साथ-साथ 'रेड 2' के कलाकारों के भी लुक साझा किए थे। फिल्म के टीजर ने भी दर्शकों के बीच काफी उत्साह पैदा किया था, जिसके बाद से दर्शकों को बेसब्री से फिल्म की रिलीज का इंतजार है। इस बीच अब फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है।
इस सप्ताह फिल्माया जाएगा गाना
रेड 2 में सीधे-सादे आईआरएस अधिकारी अमय पटनायक की अपनी भूमिका को दोहराने के लिए तैयार हैं। निर्माता एक खास प्रमोशनल नंबर के साथ इसे और भी मसालेदार बना रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, तमन्ना भाटिया को रैपर यो यो हनी सिंह के साथ एक हाई-एनर्जी डांस ट्रैक के लिए साइन किया गया है। विजय गांगुली द्वारा कोरियोग्राफ किया गया यह गाना इस सप्ताह मुंबई के एक स्टूडियो में दो दिनों में फिल्माया जाएगा।
तमन्ना और विजय की फिल्म
यह गाना एक स्टैंडअलोन पोस्ट-क्रेडिट के रूप में काम करेगा। हालांकि, अजय और तमन्ना इस ट्रैक में स्क्रीन स्पेस साझा नहीं करेंगे। बता दें कि अजय और तमन्ना इससे पहले ही 'रेंजर' पर एक साथ काम कर रहे हैं, जिसका निर्देशन मिशन मंगल के जगन शक्ति ने किया है। उम्मीद है कि इस नंबर की शूटिंग खत्म होने के बाद तमन्ना 'रेंजर' के सेट पर शामिल होंगी।
फिल्म की कहानी और कलाकार
राज कुमार गुप्ता द्वारा निर्देशित और रितेश शाह, करण व्यास और जयदीप यादव सहित और टीम द्वारा लिखित रेड 2 अमय पटनायक की 75वीं छापेमारी पर आधारित है। इस बार छापमारी दादा भाई नाम के एक शक्तिशाली टाइकून के खिलाफ होगी, जिसका किरदार रितेश देशमुख ने निभाया है। फिल्म में वाणी कपूर, रजत कपूर, सुप्रिया पाठक, अमित सियाल और यशपाल शर्मा भी हैं। सौरभ शुक्ला सीतागढ़ के खूंखार डॉन ताऊजी की अपनी भूमिका को फिर से दोहराएंगे।

भोजशाला विवाद में बड़ा कानूनी फैसला: वाग्देवी मंदिर मानते हुए हाईकोर्ट ने सुनाया आदेश
किशोरियों के स्वास्थ्य को लेकर विशेषज्ञों ने बढ़ाई चिंता
फैंस बोले- विराट का आत्मविश्वास और बेबाकी दोनों अलग स्तर पर
पैट्रोल और ड्रामा: शराब सप्लायर का पीछा रिंग रोड तक
वेतन और स्थायीकरण की मांग को लेकर कर्मचारियों का प्रदर्शन तेज
भारत-UAE संबंधों में नया अध्याय, निवेश और रक्षा सहयोग पर सहमति
सोना और चांदी में तेजी से गिरावट, निवेशकों की नजर रेट पर
विवाद के बाद क्रिकेट समुदाय में अनुशासन को लेकर चर्चा तेज
अश्लील वीडियो के नाम पर डॉक्टर से वसूली की कोशिश, हनीट्रैप का मामला
बारूद की गूंज से सहमे ग्रामीण, मुरैना में बड़े हादसे की आशंका