सौगात-ए-मोदी पर CM साय ने मुस्लिम महिलाओ को दिए ये उपहार
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय की जरूरतमंद बहनों को उपहार भेंट कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल "सौगात-ए-मोदी" के तहत मुख्यमंत्री साय ने गरीब महिलाओं को उपहार पैकेट वितरित किए, जिसमें लेडीज सूट का कपड़ा, सेंवई, खजूर और मिठाई शामिल थी। मुख्यमंत्री साय ने सभी को ईद की बधाई दी और कहा कि ईद का त्यौहार प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक है।
डॉ. सलीम राज ने बताया कि इससे पहले रायपुर में अल्पसंख्यक मोर्चा और छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 500 महिलाओं को उपहार पैकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद, एम. इकबाल, संजय श्रीवास्तव, शाहिद खान, रजिया खान, आबिदा खान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट