नुसरत भरूचा के फैशन शो वीडियो पर लोग हुए नाराज, सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं
नुसरत भरूचा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. अपने काम के दम पर उन्होंने खुद को साबित किया है. हाल ही में वह एक फैशन में शो स्टॉपर के तौर पर पहुंची. यहां उन्होंने स्टेज पर चढ़ते ही कुछ ऐसा किया ये वीडिया वायरल हो गया. कोई उन्हें सपोर्ट कर रहा है, तो कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है.
एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. दरअसल, इस वीडियो को देखकर कई लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की है. ये वीडियो एक फैशन शो का है. इसमें वह स्टेज पर पहुंचती हैं और एक लड़की को पीछे करती नजर आ रही हैं. लेकिन लोगों ने उनको इस तरह लिया है कि सोशल मीडिया पर जुबानी जंग छिड़ गई है.
वायरल हो रहा वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो में नुसरत पीछे से स्टेज पर आती हैं और आगे लड़कियों की टीम को देखकर सबसे आगे जाकर खड़ी हो जाती हैं. इसके बाद दो लड़कियों को आगे बुलाती हैं. देखने वालों को ऐसा लग रहा है कि वे दोनों डिजाइनर्स थीं. इसके बाद वह पोज देती हैं और आगे निकल जताी हैं.
लोगों ने जमकर किए कमेंट
सामने आए इस वीडियो में लोगों को एक्ट्रेस को देखने के बाद लग रहा है कि वह किसी को धक्का दे रही हैं. उनका मानना है कि नुसरत एक्ट्रेस होने की वजह से ऐटिट्यूड दिखा रही हैं. कुछ लोग रह रहे हैं कि वह शोस्टॉपर हैं, वह करती भी क्या. दरअसल, उनके स्टेज पर आते ही कुछ ऐसा हुआ है कि नुसरत को ट्रोल किया जा रहा है. कई लोग नुसरत को ऐटिट्यूड वाला बता रहे हैं तो कुछ उनके सपोर्ट में अपनी बात उठा रहे हैं.
बता दें कि इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा, मोटिवेशन और कॉन्फिडेंस देना हर अच्छी एक्ट्रेस का काम है. दूसरे ने लिखा, कुछ ज्यादा ही ऐटिट्यूड है इस एक्ट्रेस में सभी के बारे में सोचना चाहिए. कई लोग तो एक्ट्रेस को इस वीडियो में घमंडी बता रहे हैं. एक ने लिखा है, वह बस अपनी जॉब कर रही है, वह कहां खड़ी होती, वो शो स्टॉपर हैं. कुछ इसे मिसमैनेजेंट तो कोई इसे स्टेज का मैनेजमेंट गलत होने की दुहाई दे रहा है.

आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक