जन्नत जुबैर और रीम शेख ईद से पहले उमराह के लिए हुई रवाना, फैंस ने किया तारीफों से नवाजा
रमजान का पाक महीना खत्म होने वाला है। हर रोजेदार की आंखें नम हैं। टीवी की फेमस एक्ट्रेसेस जन्नत जुबैर और रीम शेख भी मदीना रवाना हो गई हैं। ईद से पहले दोनों ने फ्लाइट से फोटोज शेयर कीं, जिनमें वो अबाया पहने दिख रही हैं। जन्नत ने 'अलविदा जुम्मा मुबारक' कहा तो रीम भी बोलीं- 'आओ मदीने चलें...।'
जन्नत जुबैर ने 28 मार्च, शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की। वो गुलाबी रंग के अबाया में नजर आ रही हैं। वे फ्लाइट में बैठी हुई हैं। उनके पोस्ट पर अली गोनी ने लिखा, 'माशाल्लाह।'
रीम शेख और जन्नत जुबैर बेस्ट फ्रेंड हैं। वो भी जन्नत के साथ मदीना जा रही हैं। रीम ने सफेद रंग का अबाया पहना है। उनके पोस्ट पर 'लाफ्टर शेफ्स' की निया शर्मा लिखती हैं, 'आप दोनों को इतना खूबसूरत कभी नहीं देखा।'
फैंस ने उड़ेला प्यार
एक ने लिखा, 'माशाल्लाह, अल्लाह के घर जा रही हैं।' दूसरे ने इनकी दोस्ती पर कहा, 'एक दिन हम सभी दोस्त भी मदीना जाएंगे। आमीन।' एक और लिखते हैं, 'अल्लाह आपका उमरा कुबूल करें।'
'लाफ्टर शेफ्स' में आई थीं नजर
इससे पहले रीम और जन्नत को 'लाफ्टर शेफ्स' में देखा गया था। दोनों एक-दूसरे की पार्टनर थीं। इस शो में अली गोनी, निया शर्मा, करण कुंद्रा, अर्जुन बिजलानी, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, सुदेश लहरी, राहुल वैद्य, विक्की जैन और अंकिता लोखंडे नजर आए थे। इसके दूसरे सीजन में निया, अली, अर्जुन, जन्नत और रीम को रिप्लेस कर दिया गया। करण ने हाल ही में एंट्री ली है।

आप भी हैं शॉर्ट टेम्पर्ड और छोटी-छोटी बात पर करते हैं रिएक्ट? चाणक्य की ये बातें सिखाएंगी कैसे करें इमोशन कंट्रोल
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक