घुसपैठियों को शरण देने का काम सीपीआई (एम) ने बहुत तेजी से किया
कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पश्चिम बंगाल सरकार पर भारत-बांग्लादेश सीमा पर फेंसिंग नहीं करने, अवैध घुसपैठ को बढ़ावा देने, अवैध ढंग से आधार कार्ड बनवाने के आरोप पर गुरुवार को भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जो काम पहले सीपीआई (एम) करती थी, वही काम आज तृणमूल कांग्रेस कर रही है।
भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा, “घुसपैठियों को शरण देने का काम सीपीआई (एम) ने बहुत तेजी से किया था, उन लोगों का आधार कार्ड और राशन कार्ड बनवाया था। उस समय ममता बनर्जी ने वोटर लिस्ट को संसद में उछालकर स्पीकर सोमनाथ चटर्जी के मुंह पर फेंका था और घुसपैठियों का नाम वोटर लिस्ट से निकालने के लिए कहा था। लेकिन जब से ममता बनर्जी मुख्यमंत्री बनी हैं, उन्होंने एक बार भी घुसपैठियों का नाम तक नहीं लिया। पहले जो काम सीपीआई (एम) करते थे, वही काम अब तेजी से ममता बनर्जी कर रही हैं।”
उन्होंने कहा, “करीब 450 किलोमीटर सीमा पर कटीले तार के बाड़ हो सकते हैं, लेकिन ममता बनर्जी जानबूझकर इसे होने नहीं दे रही हैं ताकि अवैध बांग्लादेशी यहां से भारत में आ पाएं और फर्जी तरीके से उनका वोटर और आधार कार्ड बन जाए। जितने वोटर लिस्ट में अवैध नाम होंगे, उसका फायदा टीएमसी को होगा। जो सरकार अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या को अपना वोट बैंक मानती है, वह कभी घुसपैठ पर लगाम नहीं लगाएगी। इस बार 2026 बंगाल चुनाव में टीएमसी सरकार को उखाड़ फेंकना है। गृह मंत्री अमित शाह ने जो कहा, वह बिल्कुल सही है।”
महाकुंभ में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नहीं जाने और रॉबर्ट वाड्रा के बयान पर भाजपा नेता ने कहा, “कुंभ में राहुल गांधी और उनके परिवार के नहीं जाने पर निंदा हो रही है। इसलिए रॉबर्ट वाड्रा को स्पष्टीकरण देना पड़ा। उनके जाने से कुंभ में भीड़ बढ़ जाती और इसलिए वह नहीं गए, यह बात नहीं है। गांधी परिवार कुंभ को लेकर राजनीति करता है, जिसकी हम निंदा करते हैं। महाकुंभ आस्था की बात है, जिसमें सभी लोगों ने डुबकी लगाई। राहुल गांधी मंदिर में इतना माथा टेकते हैं, कम से कम एक बार कुंभ में जाकर नहा लेते, तो उनके सारे पाप धुल जाते।”

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार