बुरहानपुर में दीवार गिरने से मजदूर मलबे में दबे
बुरहानपुर. जिले के गणपति थाना क्षेत्र के इतवारा में बड़ा हादसा हो गया। एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से तीन मजदूर मलबे में दब गए। प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से दो मजदूरों को सुरक्षित निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, एक मजदूर अब भी मलबे में फंसा हुआ है, जिसे निकालने के लिए नगर निगम, पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। मौके पर कोतवाली और गणपति थाना पुलिस के साथ-साथ सीएसपी, अपर कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर भी पहुंचे हैं।
रेस्क्यू जारी, जांच में जुटा प्रशासन
प्रशासन जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का कार्य कर रहा है और यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कहीं और मजदूर तो दबे नहीं हैं। हादसे के पीछे की वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है। यह घटना न केवल प्रशासन की सतर्कता की परीक्षा ले रही है, बल्कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर भी सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा उपायों का ध्यान रखा जाता, तो यह हादसा टल सकता था।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार