राजीव अदातिया का इमोशनल मोमेंट, मां को देख कर खुलासा किया सबसे बड़ा डर
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ अपने फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है। उषा नाडकर्णी के एलिमिनेशन के बाद शो को अपने 6 सेमी फाइनलिस्ट मिल गए हैं। इस बीच एक नए चैलेंज ने सेलिब्रिटी कुक्स को नई उलझन में फंसा दिया। इस बार का चैलेंज ‘ओडिशा डिश’ को बनाना था जिसके लिए दो टीमें बनाई गईं। निक्की तंबोली और फैसल शेख टीम कैप्टन बने। इस दौरान राजीव अदातिया को खास सरप्राइज मिला जब उनकी मां उनसे मिलने लंदन से आईं। अचानक अपनी मां को देखकर राजीव काफी इमोशनल हो गए। उनके इस खास मोमेंट ने तेजस्वी प्रकाश को भी इमोशनल कर दिया।
सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के नए चैलेंज में सेलिब्रिटी कुक्स को ओडिशा की डिश सेलिब्रेट करनी थी। निक्की तंबोली, गौरव खन्ना और अर्चना रेड टीम बने जबकि फैसल शेख, तेजस्वी प्रकाश और राजीव अदातिया ब्लू टीम बने। इस दौरान शेफ विकास खन्ना ने दोबारा सेलिब्रिटी मास्टरशेफ को ज्वाइन किया। जब दोनों टीमों की डिश को चखने की बारी आई तो उसी वक्त फराह खान ने राजीव अदातिया को आंख बंद करने के लिए कहा। कुछ देर बाद जब राजीव ने आंखें खोलीं तो उनके पास उनकी मां खड़ी थीं।
राजीव अदातिया ने जैसी ही अपनी मां को देखा तो उनकी आंखें भर आईं। दोनों मां-बेटे का इमोशनल मोमेंट वहां मौजूद सभी को भावुक कर गया। तेजस्वी प्रकाश भी अपने आंसू नहीं रोक पाईं। फराह खान ने बताया कि राजीव की मां एयरपोर्ट से सीधे सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में आई हैं। बता दें कि राजीव अदातिया की फैमिली लंदन में रहती है। वह काम के चलते अकेले ही इंडिया में रहते हैं।
राजीव अदातिया ने बताया कि जिस वक्त उनके पिता का निधन हो गया था, वह दुबई में शूटिंग कर रहे थे। उनकी मां ने जब उन्हें फोन किया तो वह काफी रो रही थीं और उन्होंने राजीव को तुरंत घर आने के लिए कहा था। राजीव ने बताया जब वह अपने परिवार से दूर होते हैं, उस वक्त उन्हें बहुत डर लगता है कि कुछ गलत न हो। इस पर फराह खान उन्हें समझाती हैं कि सब कुछ अच्छा होगा, इसलिए उन्हें डरना नहीं चाहिए। राजीव की मां ने आगे बताया कि उनके पति की मौत के बाद उन्हें जॉब करनी पड़ती थी। इसलिए राजीव घर में अकेले खाना बनाते थे। यहीं से उन्हें खाना बनाना पसंद आने लगा।

राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार