IPL 2025 के बाद रोहित शर्मा टेस्ट कप्तानी संभालेंगे, इंग्लैंड दौरे पर होगा अहम मुकाबला
Rohit Sharma: IPL 2025 के समापन के कुछ सप्ताह बाद भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड दौरे पर जाना है. दोनों टीमों के बीच पांच टेस्ट मैच खेले जाने हैं. रोहित शर्मा को टेस्ट कप्तानी से हटाए जाने की अफवाहों के बीच एक नया खुलासा हुआ है कि रोहित इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले हैं. कुछ महीने पहले ही रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के हाथों टेस्ट सीरीज में बड़ी हार झेलनी पड़ी थी.
रोहित शर्मा बने रहेंगे कप्तान
भारत की न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार के बावजूद रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे. IPL 2025 के आखिरी सप्ताह के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के भारतीय स्क्वाड पर BCCI बहुत बड़ा अपडेट दे सकता है.
सूत्र ने बताया, "अभी स्क्वाड की घोषणा के लिए काफी समय बाकी है. नॉकआउट मुकाबलों से पहले या उनके तुरंत बाद एक साफ तस्वीर सामने आ जाएगी कि टेस्ट सीरीज के लिए किन खिलाड़ियों का चयन किया जा सकता है. बता दें कि टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा 20 जून से शुरू होगा, जहां लेलीड्स में दोनों टीमों के बीच पहला मैच खेला जाएगा.
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज: पूरा शेड्यूल
भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा 20 जून से शुरू होगा. दोनों टीमों के बीच पांच टेस्ट खेले जाएंगे. पहला मैच लीड्स, दूसरा बर्मिंघम और तीसरी भिड़ंत लॉर्ड्स के मैदान में होगी. चौथा टेस्ट मैंचेस्टर और आखिरी टेस्ट द ओवल मैदान पर खेला जाएगा. भारतीय टीम ने जब आखिरी बार इंग्लैंड का दौरा किया था, तब 2021-2022 के समय सीरीज 2-2 से ड्रॉ पर छूटी थी.
- पहला टेस्ट - लीड्स (20 जून-24 जून).
- दूसरा टेस्ट - बर्मिंघम (2 जुलाई-6 जुलाई).
- तीसरा टेस्ट - लॉर्ड्स (10 जुलाई-14 जुलाई).
- चौथा टेस्ट - मैंचेस्टर (23 जुलाई-27 जुलाई).
- पांचवां टेस्ट - द ओवल (31 जुलाई - 4 अगस्त).

सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का शांति प्रस्ताव—क्या बदलेंगे हालात या बढ़ेगा तनाव?
इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार है शकरकंद, जानें कैसे
दिल्ली-NCR में अचानक बारिश और ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत