हमीरपुर में टमाटर के गिरते दामों से किसान परेशान, सड़कों पर फेंकी अपनी फसल
टमाटर के दाम कभी किसानों को मालामाल, तो कभी उन्हें कर्जे के बोझ तले दबा देते हैं. इस बार टमाटर के गिरते दामों ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है. उन्हें मुनाफा तो दूर, मंडी तक टमाटर ले जाने का भाड़ा तक नहीं मिल पा रहा है. उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में दाम सही न मिलने पर एक टमाटर किसान ने अपनी कई कुंतल फसल को सड़क पर फेंक दिया. किसान मायूस होकर खाली जेब घर वापस लौट गया.
हमीरपुर के किसान ने अपने 5 कुंतल टमाटर को आवारा जानवरों को खिला डाला. यह किसान अपने घर से टमाटर सब्जी मंडी लेकर पहुंचा था, जहां उसे अपने घर से बाजार तक टमाटर पहुंचने का खर्च 30 रुपये प्रति क्रेट था, लेकिन बाजार में महज 20 से 25 रुपये क्रेट ही टमाटर की खरीद हो रही थी. उसे महज 2 से 3 रुपये किलो के हिसाब से ही भुगतान हो रहा था. इतने पैसो में उसके पैदवार की लागत ही नही निकल रही थी, इसी से परेशान होकर उसने अपने सारे टमाटरों को बाजार में ही फेक दिया.
2-3 रुपये मिल रहे थे दाम
मामला हमीरपुर जिला मुख्यालय के सदर सब्जी बाजार का है, जहां साप्ताहिक सब्जी बाजार लगती है. बाजार में कुरारा थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव निवासी राजकुमार भी अपने 5 कुंतल टमाटर बेचने को पहुंचा था. यहां जब उसके टमाटरों की बोली लगाई गई तो वो महज 20 से 25 रुपये प्रति क्रेट के हिसाब से लगी. जबकि, उसके घर से बाजार तक टमाटर लाने का खर्चा ही 30 रुपये प्रति क्रेट पड़ रहा था. इस हिसाब से उसका टमाटर महज 2 से 3 रुपये किलो ही बिक रहा था.
मायूस होकर घर लौटा किसान
बाजार में फुटकर टमाटर बिकने का रेट 10 रुपये किलो था. किसान की इस रेट में उसकी लागत भी नही निकल रही थी. मजबूरन उसने अपने सारे टमाटर बाजार में ही आवारा जानवरो के सामने फेक दिए और मायूस होकर अपने घर चला गया. इस बीच किसान द्वारा फेंके गए टमाटरों को खाने के लिए जानवरों का झुंड टूट पड़ा. कुछ सब्जी खरीदने गए लोगो ने भी फ्री के टमाटरों की लूट की और अपने घर टमाटर ले गए. किसान राजकुमार की माने तो जो रेट बाजार में मिल रहा है उससे उसकी लागत नही निकल रही है उसको नुकसान हो रहा है इससे अच्छा है कि जानवरो का ही पेट भर जाये.
मंडी बनाने की मांग
सरकारों के किसानों को लाभ पहुचने के तमाम दावों के बीच उनको उनकी फसलो का सही लाभ नही मिल पा रहा है. जिले में कोई बड़ी सब्जी मंडी नही है, जहां किसान अपनी सब्जी बेचकर उसे बाहर की बाजारों में भेज सकें. किसान मांग करते आ रहे हैं कि सरकार को किसानों की पैदावार को उचित मंच देने की कोशिश के लिए मंडी का निर्माण कराए, जिससे बुंदेलखंड का बदहाल किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो सके.

सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
प्रीपेड से पोस्टपेड बदलाव की प्रक्रिया होगी ऑटोमैटिक
हार स्वीकार कर सिस्टम पर उठाए गंभीर सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का शांति प्रस्ताव—क्या बदलेंगे हालात या बढ़ेगा तनाव?
इम्युनिटी बढ़ाने में मददगार है शकरकंद, जानें कैसे
दिल्ली-NCR में अचानक बारिश और ओलावृष्टि, गर्मी से मिली राहत